MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 3 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्य – ABP News

देश के चार राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र की विधान परिषद की 28 सीटों पर हुए चुनाव के बाद आज मतगणना हो रही है. इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के एनडीए और कांग्रेस के महागठबंधन के बीच कड़ी टक्कर है. कर्नाटक में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. JDS ने सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस से ‘बेंगलुरु शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र’ छीन लिया जबकि उसकी सहयोगी पार्टी भाजपा अन्य तीन सीट पर आगे चल रही है.
उत्तर प्रदेश की 11 सीटों पर और बिहार की 8 सीटों पर रिजल्ट आना है. अब तक यूपी-बिहार की तीन MLC सीटों के नतीजे आ चुके हैं (मेरठ स्नातक और तिरहुत शिक्षक सीटे से बीजेपी उम्मीदवार ने जीत दर्ज की तो सारण सीट निर्दलीय के खाते में गई है.
उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों पर रिजल्ट आना है. इसमें 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की बात करें तो लखनऊ डिवीजन ग्रेजुएट्स, आगरा, मेरठ और वाराणसी डिवीजन ग्रेजुएट्स शामिल हैं. इलाहाबाद-झांसी डिवीजन ग्रेजुएट्स भी इस लिस्ट में शामिल हैं. बरेली-मुरादाबाद और गोरखपुर-फैजाबाद डिवीजन टीचर्स सीट शामिल हैं.
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन सीटों के वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से चल रही है. ​लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, झांसी, बरेली और गोरखपुर में सात स्थानों पर मतगणना कराई जा रही है. ​संबंधित निर्वाचन अधिकारियों की मौजूदगी में निर्धारित केंद्रों पर वोटों की गिनती चल रही है. ​लखनऊ में स्नातक सीट की मतगणना रमाबाई रैली स्थल के हॉल नंबर 7 में हो रही है. वहीं ​लखनऊ में शिक्षक सीट की मतगणना रमाबाई रैली स्थल के हॉल नंबर 8 में हो रही है.
बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर काउंटिंग हो रही है. इसमें 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना, तिरहुत, दरभंगा और कोसी सीट शामिल हैं. शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण सीट शामिल है.
कर्नाटक विधान परिषद की 4 सीटों पर काउंटिंग हो रही है. इसमें 2 स्नातक और 2 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. वहीं अगर महाराष्ट्र की बात करें तो उसकी 5 सीटों पर काउंटिंग हो रही है. इसमें 3 स्नातक और 2 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. 
शिक्षक एमएलसी वाराणसी खंड सीट से समाजवादी पार्टी उम्मीदवार लाल बिहारी यादव ने जीत दर्ज की है. अभी औपचारिक घोषणा होना बाकी है. जीत के बाद सपा प्रत्याशी लाल बिहारी यादव से ABP News से खास बातचीत की. उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार जताते हुए बीजेपी पर निशाना साधा.
दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है. शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में जन सुराज के प्रत्याशी सुरेश प्रसाद राय ने 324 मतों के अंतर से जीत दर्ज की है. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को हराकर यह सफलता हासिल की. सुरेश प्रसाद राय की जीत के बाद जन सुराज समर्थकों में उत्साह का माहौल है. इस जीत को पार्टी के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है.
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News