यूपी एमएलसी की 11 सीटों के लिए मतदान पूरा हो गया। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चला। दोपहर 2 बजे तक करीब 40 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इटावा के सैफई में स्नातक MLC चुनाव में वोट डाला। मतदान के बाद उन्होंने भाजपा पर मतदाता सूची में हेराफेरी करने और सपा समर्थकों को वोट डालने से रोकने का आरोप लगाया। उन्होंने चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठाए।
सपा अध्यक्ष ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी को ‘वोट चोरी की यूनिवर्सिटी’ खोल लेनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शिक्षक MLC चुनाव में जिस तरह का व्यवहार कर रही है, वैसा ही रवैया वह आम चुनावों में भी अपना सकती है। अखिलेश ने कहा कि मतदान के तरीके को लेकर भाजपा के लोग निराश हैं। उन्होंने दावा किया कि जनता भाजपा के खिलाफ है और लोकतांत्रिक तरीके से अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर उसे हटाने का काम करेगी।
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि प्रदेश के कई जिलों में समाजवादी पार्टी के समर्थक मतदाताओं को मतदान करने से रोकने के लिए भाजपा के लोग और भ्रष्ट अधिकारियों को आगे किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी लगातार मतदाता सूची में कथित हेराफेरी का मुद्दा उठा रही है। सपा अध्यक्ष ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि उनका एक-एक वोट लोकतंत्र को बचाने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने दावा किया कि जनता भाजपा के खिलाफ है और अपने वोट के जरिए उसे सत्ता से हटाने का काम करेगी।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा, “मुझे उम्मीद है कि चुनाव आयोग नींद की गोली लेकर नहीं सो रहा होगा।” उन्होंने मतदान प्रक्रिया को लेकर आयोग की सक्रियता पर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि मतदाताओं को हो रही परेशानियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। आपको बता दें वाराणसी, आगरा, मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में मतदान के दौरान सपाईयों और भाजपाइयों के भिड़ने की घटनाएं सामने आईं। सपा ने बूथ कैप्चरिंग के आरोप लगाए। वहीं अखिलेश यादव के आरोपों ने चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची को लेकर राजनीतिक बहस तेज कर दी है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play