Monsoon Update: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में इन दिनों भीषण गर्मी का कहर जारी है। लोग बारिश और मॉनसून का इंतजार कर रहे हैं, ताकि गर्मी से थोड़ी राहत मिले। केरल में इस महीने के आखिरी में मॉनसून की एंट्री हो सकती है और उसके बाद अन्य राज्यों की ओर मॉनसून बढ़ सकता है। इस बीच, मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के लोगों को खुशखबरी देते हुए बताया है कि महाराष्ट्र में 9-10 जून के आसपास मॉनसून पुणे शहर से दस्तक दे सकता है। इसके अलावा, मुंबई में 11 जून को मॉनसून के पहुंचने की संभावना है।
केरल में बारिश की गतिविधियां पहले सप्ताह के अंत और दूसरे सप्ताह की शुरुआत में बढ़ने की संभावना है, जिससे ±4 दिनों के साथ 31 मई के आसपास केरल में मॉनसून की शुरुआत होने की संभावना है। आईएमडी ने गुरुवार को अपने मौसम बुलेटिन में कहा, ''कुल मिलाकर, पूर्व और उत्तर-पूर्व भारत में बारिश की गतिविधि सामान्य से ऊपर मध्य और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में सामान्य के करीब और उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य से कम रहने की संभावना है।''
अभी तक मुंबई में मॉनसून की एंट्री से जुड़ा कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि, केरल में लगभग सामान्य मॉनसून की शुरुआत और अरब सागर या बंगाल की खाड़ी के ऊपर प्रत्याशित चक्रवातों की अनुपस्थिति मुंबई में मॉनसून की बारिश समय पर शुरू होने के लिए अनुकूल स्थिति बना रही है। इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, मॉनसून अंडमान में प्रवेश कर चुका है और 10 से 11 जून के बीच इसके मुंबई पहुंचने की उम्मीद है।
मुंबई में कब आता है मॉनसून?
आमतौर पर मुंबई में मॉनसून 11 जून को आता है। हालांकि, चक्रवात बिपरजॉय जैसी प्रतिकूल मौसम स्थितियों के कारण पिछले साल मुंबई में बारिश में दो सप्ताह की देरी हुई थी। हालांकि, मुंबईकरों को मॉनसून का आनंद लेने के लिए जून के दूसरे सप्ताह तक इंतजार करना होगा, लेकिन प्री-मॉनसून बारिश चिलचिलाती गर्मी से राहत दिलाएगी।
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें
लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।
यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।
विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play