Most Expensive Stocks: ये हैं देश के 5 सबसे महंगे शेयर, एक ने तो कर दिया था कमाल – AajTak

भारतीय शेयर मार्केट में गुरुवार को बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. कभी सेंसेक्स-निफ्टी ग्रीन, तो कभी रेड जोन में कारोबार करते दिखे. Stock Market में निवेश को जोखिम भरा माना जाता है, लेकिन इसमें कई ऐसे शेयर मौजूद हैं, जो निवेशकों की किस्तम खोलने वाले साबित हुए हैं. कुछ ने तो एक झटके में अपने निवेशकों को अमीरों की कैटेगरी में ला दिया और देखते ही देखते देश के सबसे महंगे स्टॉक्स की लिस्ट में शामिल हो गए. आइए ऐसे ही पांच शेयरों के बारे में जानते हैं… 
पहला शेयर: MRF Share 
ये इंडियन शेयर मार्केट में लिस्टेड देश का सबसे महंगा शेयर है. गुरुवार को टायर बनाने वाली कंपनी का शेयर में मामूली गिरावट देखने को मिली और ये 1,29,985 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. 55130 करोड़ रुपये मार्केट कैपिटलाइजेशन वाली इस दिग्गज कंपनी के शेयर ने छोटी शुरुआत करने के बाद लगातार अपने निवेशकों को मालमाल किया है. इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 8 जनवरी 1999 को MRF Stock Price 1900 रुपये था और अब लंबे समय से ये India’s Most Expensive Stocks की लिस्ट में नंबर-1 पायदान पर कब्जा जमाए हुए हैं. इस स्टॉक के पिछले पांच साल का रिकॉर्ड देखें, तो निवेशकों को हर शेयर पर करीब 53,000 रुपये का फायदा हुआ है. 
 
दूसरा शेयर: Elcid Investment Share
सबसे महंगे शेयरों की लिस्ट में एक चौंकाने वाला नाम Elcid Investment Ltd Share का है, जिसने एक झटके में अपने निवेशकों की किस्मत पलटने का काम किया और उन्हें अमीरों की लिस्ट में शामिल करा दिया था. दरअसल, 2780 करोड़ रुपये मार्केट कैपिटलाइजेशन वाली इस कंपनी के शेयर का भाव जून 2024 में सिर्फ 3.53 रुपये था, लेकिन कॉल ऑक्शन प्रोसेस के बाद नवंबर 2024 में ये शेयर 3.30 लाख रुपये का हो गया. इस तरह ये MRF शेयर को पीछे छोड़ते हुए देश का सबसे महंगा शेयर बन गया था. हालांकि, इस स्तर को छूने के बाद से लगातार फिसला है और अब 1,24,100 रुपये का रह गया है और 2 लाख रुपये प्रति शेयर की तगड़ी गिरावट के बावजूद Most Expensive Stock List में शामिल है. 
तीसरा शेयर: Bosch Ltd Share
Bosch (बॉश) एक जर्मन इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी कंपनी है. इसका बिजनेस तमाम सेक्टर्स में फैला हुआ है. सबसे प्रमुख कामों की बात करें, तो कार-बाइक के ABS, सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंज्यूमर गुड्स में वॉशिंग मशीन, फ्रिज समेत अन्य सामान बनाती है. Bosch Share भी देश के सबसे महंगे शेयरों की लिस्ट में शामिल है. ये कंपनी 1970 के दशक में भारतीय शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी और इसके एक शेयर की कीमत 37,915 रुपये पर ट्रेड कर रही थी. साल 1999 में इस शेयर का प्राइस महज 389 रुपये था. 
 
चौथा शेयर: PAGE Industries Share
PAGE Industries इनरवियर और एथलीजर सेगमेंट में काम करने वाली कंपनी है. अमेरिकी फर्म Jockey International से इसका करार है और भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल से लेकर UAE तक में पेज इंडस्ट्री है इस ब्रांड की सेल, मार्केट और मैन्युफैक्चरिंग करती है. भारतीय शेयर बाजार में इसके शेयर साल 2007 में BSE-NSE पर लिस्ट हुए थे. PAGE Share Price 37,255 रुपये है. 
 
पांचवां शेयर: 3M India Share
सबसे महंगे प्राइस पर मिलने वाला भारतीय शेयर मार्केट में लिस्टेड अगला शेयर हैं 3M India Ltd Share, जिसकी कीमत गुरुवार को मामूली तेजी के साथ 32,7609 रुपये पर बंद हुई. ये अमेरिकी ग्लोबल टेक कंपनी है और इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स से लेकर हेल्थकेयर, ट्रांसपोर्टेशन और इलेक्ट्रॉनिक्स के अलावा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी हुई है. 80 के दशक में भारतीय बाजार में लिस्ट हुई इस कंपनी का शेयर भी फिलहाल सबसे महंगे शेयरों में शामिल हैं. 
(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलााह जरूर लें.)
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News