Motihari News: बंजरिया: जिउतिया की माला बनाने गई थी मां, घर लौटी तो उजड़ चुकी थी गोद – Hindustan

Motihari News: बंजरिया। नदी में डूबने से मृत यश की माता कुमारी मनीषा व उसके पिता विनोद कुमार अपने बेटे की लंबी उम्र व सलामती की कामना को लेकर मोतिहारी के जानपुल गए हुए थे। जीउतिया पर्व को लेकर वे नहान खाय कर अपने बेटे के लिए जीउतिया का माला बनाने गए हुए थे। उन्हें क्या पता था कि जिस बेटे की सलामती की दुआ मांगने वे घर से निकले हैं, उसी बेटे की मौत की खबर जिउतिया का माला बनाने के दौरान ही सामने आ जाएगी। मृत दो बहन में अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था । मृत के पिता ने बताया कि वे मोतिहारी जाने के पूर्व अपने पुत्र को अपनी बड़ी बेटी की साईकिल बनाने के लिए प्रखंड के बनारसी चौक पर भेजा था ।

जिसके बाद मृतक ने अपने पिता से साईकिल बनाने का पैसा फोन पे पर ढाई सौ रुपया मांगा था । वे ढाई सौ रुपया दे दिए । उसी के थोड़ी देर बाद पिता को अपने पुत्र यश के नदी में डूब जाने की सूचना मिली। बेटे के नदी में डूबने की खबर सुनते ही माता- पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। वे रोते बिलखते मोतिहारी से घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। घटना स्थल पर पहुंचते ही चीख पुकार से माहौल गमगीन हो गया। घटना को लेकर बंजरिया सीओ कृष्ण प्रताप सिंह ने बताया कि यश अपने दोस्त शकील के जन्मदिन के अवसर पर अपने छह साथियों के साथ नदी में केक काटने गया था । जिसमें ये तीनों मृतक कपड़ा उतार कर पहले नदी में कूद गए । नदी में कूदते ही तीनों दोस्तों को डूबते देख बाकी तीन दोस्त मौके से फरार हो गए ।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News