Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन जल्द भारत में लॉन्च हो सकता है। इस फोन को कंपनी ने ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर लिस्ट किया है। यह फोन Motorola Edge 70 Neo के नाम से पेश किया जा सकता है। कंपनी पहले ही इस सीरीज में कई फोन भारत में लॉन्च कर चुकी है, जिनमें Edge 70, Edge 70+, Edge 70 Pro, Edge 70 Fusion, Edge 70 Pro+ शामिल हैं। अब कंपनी इस सीरीज में Neo मॉडल लॉन्च करने जा रही है।
ई-कॉमर्स वेबसाइट पर कंपनी ने इस फोन को टीज किया है, जहां इसका डिजाइन रिवील हुआ है। Motorola Edge 70 Neo का डिजाइन इस सीरीज के अन्य मॉडल की तरह ही होगा। फोन के बैक में स्क्वायर शेप वाला कैमरा मॉड्यूल देखा जा सकता है, जिसमें दो सेंसर लगे हैं। इसे डार्क ग्रीन कलर शेड में पेश किए जाने की तैयारी है। वहीं, बैक पैनल में मैट फिनिश देखी जा सकती है। हालांकि, पहले की लीक रिपोर्ट्स में इस फोन को लाइट ब्लू और पिंक कलर ऑप्शन में देखा जा चुका है।
मोटोरोला का यह फोन 6.78-इंच के 1.5K रेजलूशन वाले डिस्प्ले के साथ आ सकता है। फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन से लैस होगा। मोटोरोला के इस अपकमिंग फोन में कंपनी Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर दे सकती है। इसमें 8GB/12GB LPDDR5X RAM और 128GB/256GB UFS 3.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है।
कैमरे की बात करें तो मोटोरोला के इस अपकमिंग फोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 50MP का मेन और 2MP मैक्रो सेंसर मिल सकता है। वहीं, इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिए जाने की उम्मदी है। इस फोन में कंपनी 7,000mAh की बैटरी दे सकती है। साथ ही, इसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
मोटोरोला के इस स्मार्टफोन को हाल ही में गीकबेंच पर देखा गया है। गीकबेंच लिस्टिंग के मुताबिक, मोटोरोला का यह फोन Qualcomm SM7635 ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ आएगा। यह क्वालकॉम का Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट है, जिसे 2024 में लॉन्च किया गया था। इसके अलावा फोन में 6GB रैम और Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा।
यह भी पढ़ें – 10050mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Oppo Pad Air 6, मिलेंगे लैपटॉप वाले फीचर्स
© 2009-2026 Independent News Service. All rights reserved.