MP: मूर्ति विसर्जन के दौरान खंडवा में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 9 की मौत – AajTak

Feedback
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के अर्दला गांव में दशहरे के दिन एक दर्दनाक हादसा हुआ. देवी दुर्गा की मूर्तियों को विसर्जन के लिए ले जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली के तालाब में गिर जाने से 9 लोग अपनी जान गंवा बैठे. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया.
बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को तालाब के पास पुलिया पर खड़ा किया गया था, लेकिन अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और उसमें सवार लोग तालाब में गिर गए. हादसे में ज्यादातर बच्चों की मौत हुई है. डूबते हुए लोग बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगे, जिससे पास मौजूद लोग और रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंचे और कुछ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला.
तलाब में डूबने से 9 लोगों की दर्दनाक मौत 
पुलिस ने मृतकों की पहचान कर पोस्टमार्टम के लिए शव कब्जे में ले लिए हैं. घटना की वजह जानने और जिम्मेदारियों का निर्धारण करने के लिए पुलिस जांच शुरू कर दी है. हादसे के दौरान तालाब पर दशहरे के मौके पर भारी भीड़ मौजूद थी. प्रशासन और पुलिस के अधिकारी अभी भी घटनास्थल पर हैं और राहत एवं बचाव कार्य जारी है. यह हादसा पूरे क्षेत्र में शोक और हाहाकार का कारण बना.
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
स्थानीय लोग और परिवार हादसे की भयावहता को देखकर सकते में हैं. पुलिस ने हादसे की पूरी रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को सूचित किया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे ने पूरे इलाके में शोक और चिंता की लहर फैला दी है.  पुलिस और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वो सुरक्षा का ध्यान रखते हुए धार्मिक आयोजन करें हादसे में मृतकों के परिजनों को सरकारी सहायता प्रदान की जाएगी. 
 
खंडवा के ग्राम जामली और उज्जैन के समीप इंगोरिया थाना क्षेत्र में दुर्गा विसर्जन के दौरान हुए हादसे अत्यंत दुखद हैं। शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।

मृतकों के निकटतम परिजनों को ₹4-4 लाख की सहायता राशि तथा घायलों को नजदीकी अस्पताल में समुचित उपचार उपलब्ध कराने…
वहीं, इस घटना पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस दुखद घटना पर ट्वीट कर संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा कि यह हादसा अत्यंत दुखद है और उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति शोक व्यक्त किया. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि मृतकों के परिजनों को प्रत्येक को 4 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए और घायलों का नजदीकी अस्पताल में उचित इलाज कराया जाए.  सीएम ने सभी घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और परिवारों को साहस और शक्ति प्रदान करने की कामना करते हुए मां दुर्गा से प्रार्थना की. प्रशासन और पुलिस हादसों की जांच में जुटी हुई है और प्रभावित परिवारों की सहायता सुनिश्चित कर रही है. 
 
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News