MP: रीवा में महिला के गॉलब्लैडर से निकले 1235 स्टोन, डॉक्टर भी हुए हैरान, आयुष्मान कार्ड से फ्री में हुआ इलाज – Aaj Tak

Feedback
रीवा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने ऐसा मामला देखा जिसने सभी को चौंका दिया. अमरपाटन कस्बे की रहने वाली प्रतिमा गौतम के गॉलब्लैडर से 1235 स्टोन निकाले गए.
प्रतिमा लंबे समय से पेट दर्द से जूझ रही थीं. गंभीर हालत में उन्हें रीवा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने जांच में पाया कि उनके गॉलब्लैडर में मल्टीपल स्टोन हैं. इसके बाद डॉक्टर बृजेश सिंह और उनकी टीम ने ऑपरेशन की तैयारी की.
महिला के पेट से निकले 1235 स्टोन
डॉक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि जब ऑपरेशन शुरू किया गया तो हमने एक-एक करके कुल 1235 स्टोन निकाले. सभी स्टोन छोटे दाल के आकार के थे. आखिर में गॉलब्लैडर को निकालना पड़ा ताकि भविष्य में यह समस्या न हो.
ऑपरेशन के बाद प्रतिमा अब पूरी तरह स्वस्थ हैं और उन्हें पेट दर्द से राहत मिल गई है. डॉक्टरों ने यह भी कहा कि इतनी बड़ी संख्या में स्टोन का मामला उन्होंने पहले कभी नहीं देखा.
आयुष्मान कार्ड के तहत निशुल्क हुआ इलाज
महिला के इलाज का पूरा खर्च आयुष्मान कार्ड के तहत निशुल्क हुआ, जिससे परिवार को किसी प्रकार की आर्थिक परेशानी नहीं उठानी पड़ी. अब प्रतिमा और उनके परिजन खुश हैं. बता दें, इससे पहले सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल रीवा में हृदय रोग विभाग में जटिल प्रोसीजर द्वारा सीआरटीडी मशीन को रोगी के हृदय में इंप्लांट करके उसकी जान बचाई थी. 
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News