MP News Today Live Updates: आज सोमवार को मध्य प्रदेश में राजनीति से लेकर मौसम तक कई खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं. अगर आप हर जिले की छोटी-बड़ी सभी खबरों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो Zee MPCG लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें…
Trending Photos
MP News Updates: आज 2 फरवरी को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के गुजरात दौरे का दूसरा दिन है. वह आज सुबह भुज एयरपोर्ट से भालछेल हेलीपैड (जूनागढ़) पहुंचेंगे, जहां वह स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. इसके बाद रात 9:30 बजे वडोदरा एयरपोर्ट से भोपाल के लिए लौटेंगे. इस बीच छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के दुतकैया गांव में दो समुदायों के बीच हिंसा के बाद स्थिति नियंत्रण में है. इसके अलावा मध्य प्रदेश में प्रशासनिक बदलावों से लेकर राजनीतिक घटनाक्रम तक बहुत कुछ हो रहा है. क्राइम और मौसम से जुड़ी कई खबरें भी सुर्खियों में हैं. सभी बड़े और छोटे जिलों की ताज़ा खबरों के लिए ZEE MP-CG के लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें…
सड़क पर युवक-युवती ने काटा बवाल
बिलासपुर से हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां एक युवक युवती को नशे की हालत में बीच सड़क पर जमकर हंगामा काटते देखा गया है. हद तो तब हुई जब नशे में धुत युवक ट्रक के सामने खड़े होकर ट्रक को अपने ऊपर से गुजरने का इशारा देता रहा. यहां पढ़ें पूरी खबर
पत्नी की पसंद से नाखुश पति
दुर्ग में एक महिला ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है. वजह है इंस्टा रील्स के कारण होता पति-पत्नी के बीच विवाद. पति हमेशा पत्नी को इंस्टा रील्स बनाने से मना करता, अकाउंट डिलीट करने को कहता लेकिन पत्नी को ये बात बेफिजूल लगती थी. एक दिन विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने खुद को मौत से गले लगा लिया. यहां पढ़ें पूरी खबर
भोपाल जीआरपी के हात्थे चढ़ा यूके-रिटर्न शातिर चोर
भोपाल जीआरपी ने ऐसे शातीर चोर को हिरासत में लिया है जो ट्रेन के एसी कोच में घुसकर लाखों की चोरी करता था. आरोपी बीटेक का छात्र रहा है साथ ही उसने यूके में दो बार जॉब भी की है. बेटिंग में पैसे हारने के बाद उसने चोरी की राह पकड़ ली. यहां पढ़ें पूरी खबर
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा बयान
राजिम में दो संप्रदायों में हिंसक झड़प और आगजनी के मामले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा बयान- घटना हमारे संज्ञान में है. पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है. जो भी दोषी होंगे उनपर कार्रवाई होगी. आरोपियों के घर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई के सवाल पर कहा- जो भी विधिसम्मत होगा कार्रवाई होगी.
भोपाल पुलिस कमिश्नर
संजय कुमार ने भोपाल पुलिस कमिश्नर का संभाला पदभार
हरीनारायणचारी मिश्र ने पदभार ग्रहण कराया
हरिनारायण मिश्र की जगह संजय कुमार को बनाया गया भोपाल पुलिस कमिश्नर
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
इंदौर में यातायात के नियम तोड़ते युवाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
हूटर बजाकर कार के बाहर लटक कार चलाते दिखे युवक
काफी देर तक इंदौर की सड़कों पर इसी तरह हुड़दंग करते दिखे युवक
चौराहों पर ड्यूटी करने वाली ट्रैफिक पुलिस भी इस दौरान रही नदारद
युवाओं का हुड़दंग करते वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
मरीमाता चौराहे से जंजीर वाला चौराहे के बीच का बताया जा रहा वायरल वीडियो
सूरजपुर- गजराज ने मचाया जमकर उत्पात
3 मकान तोड़ा फसलों को किया सफाचट
पिछले 20 दिन से दल से बिछड़ा एक हाथी मचा रहा उत्पाद
वन परिक्षेत्र रामानुजनगर के मेंड्रा शतकोना इलाके का मामला
वन विभाग की टीम लगातार कर रही हाथी की निगरानी
वन विभाग ग्रामीणों को सतर्क रहने कर रही अपील
युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा
रीवा में शराब के नशे में एक युवती द्वारा बीच सड़क हाई वोल्टेज ड्रामा करने का मामला सामने आया है. युवती के सड़क पर हंगामे के कारण कुछ समय के लिए आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया.
शहडोल में सनसनीखेज मामला
शहडोल जिले के पपौंध थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,जहां धान खरीदी केंद्र के पास शुरू हुआ एक मामूली विवाद आखिरकार जानलेवा साबित हुआ. मोबाइल से फोटो लेने की बात पर हुए झगड़े में गंभीर रूप से घायल युवक की आठ दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।घटना के बाद पुलिस ने धान खरीदी केंद्र प्रभारी समेत आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.
बारिश से किसान परेशान
मंदसौर मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ क्षेत्र के कुछ गांव में रविवार हुई बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है. वहीं मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह का रहने की संभावना जताई है. जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है. किसान फसलों की बर्बादी के बाद सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं.
छत्तीसगढ़ में आज कैसा रहेगा मौसम
छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों में मौसम में विशेष बदलाव नहीं. प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना. अगले दो दिनों में प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश का अनुमान. सुबह-शाम कंपकपी वाले ठंड के हालात. दिन में हल्की गर्मी जैसी स्थिति. अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान सबसे कम 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास. रायपुर माना का न्यूनतम तापमान 15.08 डिग्री सेल्सियस.
साइबर ठगी की बड़ी साजिश
भोपाल में दान की आड़ में साइबर ठगी की साजिश. आरोपियों ने उत्तरप्रदेश के समाजसेवी ट्रस्ट अध्यक्ष को बुलाकर बंधक बनाया. खाते की जानकारी न देने पर पीटा. पांच दिन तक उसे अलग-अलग होटलों में रखा. दान की बजाए साइबर ठगी के उपयोग के लिए ट्रस्ट के बैंक खाते की जानकारी मांगने लगे. गिरोह के सरगना पर देशभर के राज्यों में साइबर ठगी के 31 केस हैं दर्ज. ठगी के करने के लिए ट्रस्ट के खाते का उपयोग करना चाहते थे बदमाश. ईंटखेड़ी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार.
नक्सलियो का भारी मात्रा मे डंप सामान बरामद
अबूझमाड़ के जंगलो से नक्सलियो का भारी मात्रा मे डंप सामान बरामद,माडोडा और भोटोर के जंगलो से हुआ बरामद,प्रेशर कुकर बम दैनिक उपयोग कि सामग्री राशन सहित अन्य भारी मात्रा मे सामान मिला, आईटीबीपी फ़ोर्स और जिला पुलिस बल कि सयुक्त कार्यवाही, एसपी राबिंसन गुड़िया ने कि पुष्टि.
CM मोहन यादव के गुजरात दौरे का दूसरा दिन
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के गुजरात दौरे का आज दूसरा दिन. सुबह 11:40 बजे भुज एयरपोर्ट से भालछेल हेलीपैड (जूनागढ़) पहुंचेंगे. स्थानीय कार्यक्रम में शामिल. दोपहर 03:55 बजे बड़ोदरा एयरपोर्ट आगमन और स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे. रात 09:30 बजे बड़ोदरा एयरपोर्ट से स्टेट हैंगर, भोपाल वापसी.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.