MP-Chhattisgarh News LIVE: अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे का दूसरा दिन आज, एमपी पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ – Zee News Hindi

MP News Live Updates: आज 15 दिसंबर दिन रविवार है. MP-छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया में क्या हलचल रहेगी इसकी पल-पल की अपडेट के लिए पढ़ें Zee MPCG का लाइव ब्लॉग. 
 
Trending Photos
MP Today Latest News Update 15 December 2024 LIVE: आज 15 दिसंबर दिन रविवार है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे का आज दूसरा दिन है. गृह मंत्री शाह देर रात करीब 1:30 बजे रायपुर पहुंचे. वहीं मध्य प्रदेश में सर्दी का सितम जारी है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़िए Zee MPCG का लाइव ब्लॉग. हर खबर को जानने के लिए  www.zeempcg.com पर क्लिक कीजिए.

Amit Shah News: गृहमंत्री अमित शाह जगदलपुर पहुंच गए हैं.  बस्तर ओलंपिक के समापन में गृह मंत्री शाह पहुंच गए हैं. उनके साथ सीएम विष्णुदेव साय भी हैं.
Gwalior Breaking: उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने महाराज श्रीमंत जीवाजीराव सिंधिया की प्रतिमा का अनावरण किया. इस दौरान CM मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर भी मौजूद रहें.
Raipur News: विधायक दल की बैठक
रायपुर में कांग्रेस विधायक दल की बैठक शुरू.
कल से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र के लिए रणनीति पर चर्चा.
इस सत्र में धान खरीदी, कानून व्यवस्था और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी.
कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सरकार को घेरने की बनेगी रणनीति.
जिसमें धान खरीदी में सूखत पर कार्रवाई, कानून व्यवस्था की स्थिति और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी.
विधानसभा सत्र 16 दिसंबर से शुरू होगा और 20 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें कुल चार बैठकें आयोजित की जाएंगी. इस सत्र में 814 प्रश्न लगेंगे, जो कि हंगामेदार हो सकता है.
Gwalior News: ग्वालियर पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एंव उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ग्वालियर पहुंच गए हैं. यहां उन्होंने महाराज बाड़ा पहुंचकर जियो साइंस म्यूजियम का उद्घाटन किया है. राज्यपाल मंगूभाई पटेल, ज्योतिरादित्य सिंधिया,नरेंद्र सिंह तोमर, सांसद भारत सिंह कुशवाहा भी मौजूद हैं. 
 
Raipur News: राशन दुकान के संचालक ने बड़े पैमाने पर किया राशन गबन
​धरसीवां के राशन दुकान के संचालक ने बड़े पैमाने पर किया राशन गबन. 2016 से मार्च 2024 तक 82 लाख रुपये से अधिक का राशन किया गबन. खाद्य निरीक्षक की शिकायत पर राशन दुकान के संचालक इमदाद खान और अमन निर्मलकर के खिलाफ एफआईआर दर्ज. पुलिस ने अमानत में खयानत और आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं के तहत मामला किया पंजीबद्ध. धरसीवां थाना क्षेत्र का मामला.
Chhattisgarh News: केंद्रीय गृहमंत्री राष्ट्रपति पुलिस कलर अवार्ड-2024 में हुए शामिल
​केंद्रीय गृहमंत्री राष्ट्रपति पुलिस कलर अवार्ड-2024 में हुए शामिल. 24 वर्षों के शानदार ट्रैक रिकॉर्ड के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस को मिला राष्ट्रपति पुलिस कलर अवार्ड.
Bhopal News: राजधानी में फिर दिखा बाघ का मूवमेंट
राजधानी में फिर दिखा बाघ का मूवमेंट. अपने तीन शावक के साथ दिखीं बाघिन. शनिवार की रात करीब 1.40 बजे दिखी बाघिन. मेंडोरा रोड 13 गेट के पास दिखा मूवमेंट.वन विभाग की टीम बनाए हुए हैं नजर.
Mauganj News: बॉयज हॉस्टल में सिलेंडर ब्लास्ट
​मऊगंज जिले की नईगढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले शासकीय उत्कृष्ट सीनियर बालक छात्रावास में शनिवार रात 11 बजे करीब सिलेंडर के ब्लास्ट हो जाने से एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें आठ छात्र, एवं एक रसोईयां सहित 9 लोग घायलहो गए. जिसमें एक छात्रा का पैर कट गया. सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नईगढ़ी के लिए भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को संजय गांधी रीवा के लिए रेफर कर दिया.
 
Jashpur News:जिले का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस 
​बीती रात जिले का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस, जिले के पंडरापाठ में तापमान रहा 4 डिग्री सेल्सियस, पंडरापाठ के खेत खलिहानों और गाड़ियों के ऊपर ओस जमकर बनी बर्फ,कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त.
MP News: आज मध्य प्रदेश दौरे पर उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़
​उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ आज मध्य प्रदेश दौरे पर रहेंगे. 11:00 बजे उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ ग्वालियर पहुंचेंगे. ग्वालियर में जियो साइंस म्यूजियम का उद्घाटन करेंगे. 11:45 पर जीवाजी विश्वविद्यालय पहुंचेंगे जहां महाराज श्रीमंत जीवाजीराव सिंधिया जी की प्रतिमा का अनावरण समारोह में शामिल होंगे.
MP News: मंदसौर मे सर्दी का सितम जारी
​मध्यप्रदेश के मंदसौर मे सर्दी का सितम जारी है , लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेंटी ग्रेट दर्ज हुआ , तापमान मे आई गिरावट और कोहरे की वज़ह से लोगों की परेशानी बड़ी है ,कई इलाके मे घना कोहरा छाया रहा जिसकी वज़ह से चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा और वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा.
Chhattisgarh News: प्रदेश के कई इलाकों में शीतलहर की चेतावनी
​प्रदेश के कई इलाकों में शीतलहर की चेतावनी. मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी. प्रदेश में हो रहा उत्तर से हवा का प्रवेश. गौरेला पेंड्रा मरवाही, कोरिया, MCB, सूरजपुर, बलरामपुर, मुंगेली, KCG और दुर्ग जिले में शीतलहर चलने की संभावना. प्रदेशभर में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट जारी. बलरामपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.9℃, अम्बिकपुर में 4.5, दुर्ग और राजनांदगांव में 10℃, रायपुर 10.6 और बिलासपुर में 11.2℃ न्यूनतम तापमान किया गया दर्ज.
Bhopal News: कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज
कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज.नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आज शाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई. बैठक में सभी 64 विधायकों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश. बैठक में कांग्रेस की रणनीति और रूपरेखा के बारे में दी जाएगी विधायकों को जानकारी. कल से शुरू हो रहा है विधानसभा का शीतकालीन सत्र.
Chhattisgarh News: गृह मंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा
11 बजे राजधानी के पुलिस ग्राउंड जाएंगे केंद्रीय गृह मंत्री.राष्ट्रपति ध्वज अलंकरण समारोह में होंगे शामिल.छग पुलिस को राष्ट्रपति कलर अवार्ड से करेंगे सम्मानित.ढाई बजे जगदलपुर में बस्तर ओलंपिक समापन समारोह में होंगे शामिल. 5.15 पर जगदलपुर सर्किट हाउस जाएंगे शाह. आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों से करेंगे मुलाकात. कल जवानों से सुरक्षा कैंप में मुलाकात करेंगे शाह. रायपुर लौटकर LWE की बैठक लेंगे केंद्रीय गृह मंत्री. बैठक के बाद रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली जाएंगे अमित शाह.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News