मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1060 विद्युत कंपनी कर्मचारियों को नियुक्ति-पत्र देंगे. इसके साथ ही 51,711 नए स्थाई पदों की स्वीकृति के लिए भी मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया जाएगा. चयनित पदों में बिजली इंजीनियर, सिविल इंजीनियर, लेखाधिकारी, सूचना प्रौद्योगिकी प्रबंधक, सहायक विधि अधिकारी, लाइन अटेंडेंट, सिक्योरिटी ऑफिसर, पावर प्लांट फार्मासिस्ट, केमिस्ट, एएनएम, ट्रेसर, स्टाफ नर्स, लैब टेक्निशियन, रेडियोग्राफर, ईसीजी टेक्निशियन, पब्लिसिटी ऑफिसर और मेडिकल ऑफिसर शामिल हैं.
“अखिल भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान कार्यकर्ता संगोष्ठी” का आयोजन आज किया जाएगा, जिसमें केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे. यह आयोजन राजमाता विजय राजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में किया जा रहा है और इसका उद्घाटन केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया जाएगा. इस संगोष्ठी में देशभर से 300 से अधिक कृषि वैज्ञानिक भाग लेंगे. इसके अलावा, प्रदेश के कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना भी इस महत्वपूर्ण संगोष्ठी में उपस्थित रहेंगे.