MP News Live 28 September 2025: सीएम मोहन यादव का बड़ा तोहफा: भाईदूज से हर बहन को मिलेंगे ₹1500 प्रति माह – News18 Hindi

Bhopal News: सीएम डॉ. मोहन यादव ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुनने के बाद प्रदेशवासियों को नवरात्रि और दशहरा की बधाई दी. उन्होंने कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी अपनाना ज़रूरी है. किसानों के लिए भावांतर योजना लागू की गई है, जिसमें सोयाबीन पर मिलने वाला भावांतर सरकार द्वारा पूरा किया जाएगा. एमएसपी पर फसल बिकना सरकार का लक्ष्य है.
Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश के बीजेपी नेता जोर-शोर से प्रचार में जुट गए हैं. जल्द ही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रचार कार्यक्रमों की घोषणा होगी. बीजेपी संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के साथ-साथ कई मंत्रियों ने भी बिहार में मोर्चा संभाल लिया है. कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल, विश्वास सारंग और पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया को पार्टी ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी हैं. इसके अलावा, सांसद वी.डी. शर्मा, अनिल फिरोजिया और पूर्व सांसद के.पी. यादव भी बिहार में बीजेपी के लिए प्रचार करेंगे. ये नेता बिहार की जनता के बीच जाकर बीजेपी की नीतियों और उपलब्धियों को उजागर करेंगे. मध्यप्रदेश के इन दिग्गज नेताओं की सक्रिय भागीदारी से बीजेपी बिहार में अपनी स्थिति मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है. पार्टी का लक्ष्य है कि इन नेताओं के अनुभव और प्रभाव का उपयोग कर बिहार में अधिक से अधिक सीटें हासिल की जाएँ.
उज्जैन आज भारत और पाकिस्तान का फाइनल मुकाबला है और भारत की जीत केलिए महाकाल मंदिर सिद्धिविनायक मंदिर में खिलाड़ियों के फोटो रखकर पुजन किया गया है.

सनावद के पास बांकुर नदी पुल पर एक कार रेलिंग तोड़कर नीचे गिर गई. कार में सवार चार युवक फंसे थे, जिन्हें रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया. एक युवक को क्रेन की मदद से स्टेयरिंग से बाहर निकाला गया. गनीमत रही कि कार नदी के पानी में नहीं गिरी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था.

इंदौर में आज से “स्वदेशी ही बेचेंगे” अभियान शुरू हो गया है. जनप्रतिनिधि और व्यापारी 5,000 से अधिक संस्थानों पर स्वदेशी समर्थन वाले बोर्ड-पोस्टर लगाएंगे. शुरुआत मूलचंद मार्केट से होगी. सांसद और विधायक भी इस मुहिम में शामिल हैं. विदेशी (खासतौर पर चीन और बांग्लादेशी) कपड़ों का बहिष्कार करते हुए व्यापारियों ने इनकी होली जलाई.

मऊगंज ब्रेकिंग:- मऊगंज में तहसीलदार का किसानों से बेतहाशा बर्ताव गालियां देकर कलर पड़कर की हाथापाई, पूरा वाक्य मोबाइल कैमरे में हुआ कैद वीडियो हुआ वायरल मचा हड़कम्प,गनिगमा गांव में जमीन विवाद को सुलझाने मौके पर पहुचें थे तहसीलदार वीरेंद्र पटेल,लेकिन विवाद सुलझाने के बजाय वे खुद विवाद का हिस्सा बन गए तहसीलदार, जहां जमीन नापजोंख के दरमियान जीद पर आड़े एक युवक को तहसीलदार ने गाली गलौज देते हुए कलर पड़कर की है हाथा पाई, इस घटना की वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर ने मामले में जांच कर दिया है भरोसा.
MP Live News Today: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री का 28 सितम्बर, 2025 (रविवार) का कार्यक्रम निम्नलिखित है: सुबह 10:20-10:40 बजे भोपाल के जगदीशपुर परवलिया सड़क, तहसील हुजूर पहुँचेंगे. 11:00-11:45 बजे “मन की बात” का श्रवण करेंगे. 11:45-12:00 बजे स्टेट हैंगर, भोपाल पहुँचेंगे, फिर 12:05-12:50 बजे हेलीकॉप्टर से उज्जैन के डी.आर.पी. लाइन हेलीपेड पहुँचेंगे. दोपहर 1:00-2:50 बजे उज्जैन में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे. दोपहर 3:00 बजे माधव नगर, पुलिस कंट्रोल रूम के सामने पहुँचेंगे. शाम 4:00-7:00 बजे उज्जैन में नवीन कलेक्ट्रेट भवन का भूमिपूजन करेंगे. रात्रि 7:00-8:00 बजे इंदौर के लता मंगेशकर सभागार, वी.आई.पी. परस्पर नगर पहुँचकर 8:00-8:45 बजे राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान समारोह में शामिल होंगे. रात्रि 11:05-11:30 बजे वायुयान से इंदौर एयरपोर्ट से भोपाल स्टेट हैंगर लौटेंगे और 11:45 बजे निवास पहुँचेंगे. विशेष कार्यक्रमों में विश्व रेबीज दिवस के आयोजन शामिल हैं.
Morena News: मुरैना की 19 वर्षीय दिव्या सिकरवार की गोली मारकर हत्या कर दी गई और शव को कुंवारी नदी में बहा दिया गया। घटना नवरात्रि व्रत के दौरान हुई, जब डीजे की आवाज में गोली की आवाज छिपाई गई। पिता और स्कूल स्टाफ पर शक है। पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है और जांच में कई परतें खुल रही हैं।

Bhopal Power Cut News: भोपाल के 25 से अधिक इलाकों में 28 सितंबर को बिजली कटौती रहेगी. मेंटेनेंस कार्य के चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक अलग-अलग क्षेत्रों में 2 से 5 घंटे तक पॉवर सप्लाई बंद रहेगी. affected areas में लालघाटी, कोहेफिजा, बैरागढ़ रोड, सावन नगर, 7 नंबर स्टॉप आदि शामिल हैं.
Ujjain News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज उज्जैन में 355 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन करेंगे. इनमें 134.97 करोड़ की लागत से बनने वाला नवीन कलेक्ट्रेट भवन भी शामिल है. कार्यक्रम के दौरान जनसभा को संबोधित किया जाएगा और ब्रिज, विश्रामगृह, सिविल अस्पताल, छात्रावास और सर्किट हाउस जैसे निर्माण कार्यों की भी शुरुआत होगी.
MP News Live Today: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 सितंबर को सुबह भोपाल में “मन की बात” का श्रवण करेंगे और दोपहर में उज्जैन रवाना होंगे. वहां नवीन कलेक्ट्रेट भवन का भूमिपूजन करेंगे. रात्रि में इंदौर जाकर लता मंगेशकर सम्मान समारोह में शामिल होंगे और फिर रात 11:45 बजे भोपाल लौटेंगे.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News