बैतूल: छात्रावास की सीढ़ियों से गिरने से छात्र की मौत हो गई. छात्र को बीती रात भोपाल एम्स रैफर किया गया था. सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से हुई मौत. एकलव्य आवासीय विद्यालय की 7वीं कक्षा में साहित्य परते पढ़ता था. रविवार शाम खेलते समय दूसरी मंजिल की सीढ़ियों से नीचे गिरा था. फिलहाल, घटना की जांच जारी है. यह घटना भैंसदेही ब्लॉक के एकलव्य आदिवासी बालक छात्रावास की है.
भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की माताजी का लंबे समय से बीमारी के चलते निधन हो गया. उनके निधन से पूरे परिवार और समर्थकों में शोक की लहर है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की माताजी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है.
क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति के लिए भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई. इस अवसर पर रोबोटिक नरकासुर, गजराज, श्रीकृष्ण और महाकाल की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं. देवीभक्त गजेंद्र पाटिल के नेतृत्व में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लगभग 24 किलोमीटर की पैदल यात्रा की. मां इच्छादेवी को 151 मीटर लंबी चुनरी अर्पित कर सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की गई. इस धार्मिक आयोजन में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल भी शामिल हुए.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में पहुंचे. उनके प्रयासों से इंदौर जू को आठ नए एग्ज़ॉटिक एनिमल प्राप्त हुए हैं. इनमें शिमोगा जू से आए बायसन (जंगली भैंस) और शुतुरमुर्ग का जोड़ा शामिल है. इंदौर जू अब जिराफ प्राप्त करने की पात्रता भी हासिल कर चुका है. अधिकारियों ने बताया कि इससे प्राणी संग्रहालय में आने वाले दर्शकों को और भी दुर्लभ प्रजातियां देखने को मिलेंगी.
अर्जुन नगर क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया. गरबा पांडाल की सजावट के लिए लगाए गए लोहे के पोल में करंट दौड़ने से 5 साल के मासूम की मौत हो गई. घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया. सूचना मिलने पर स्टेशन रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. इस हादसे से क्षेत्र में मातम का माहौल है और लोगों में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहे अरुण यादव ने ट्वीट कर अपनी ही पार्टी कार्यकर्ताओं को वैचारिक संघर्ष के लिए प्रेरित किया. उन्होंने लिखा कि आज के समय में केवल भाषणों और बयानों से जहरीली विचारधाराओं से लड़ पाना संभव नहीं है. सभी को साथ लेकर, समन्वय और एकजुटता के साथ कांग्रेस की विचारधारा को आगे बढ़ाना होगा, तभी प्रदेश में सरकार बनाने का सपना साकार हो सकेगा.
फ्लाईओवर पर बाइक स्टंट करना एक युवक को महंगा पड़ गया. बिना नंबर की बाइक पर स्टंट करते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना युवक को भारी पड़ गया. मामला सामने आने के बाद रांझी पुलिस ने स्टंटबाज को पकड़ लिया. युवक की पहचान रांझी निवासी ऋतिक जैन के रूप में हुई है. पुलिस के सामने वह कान पकड़कर माफी मांगते और गिड़गिड़ाते नजर आया. पुलिस ने बाइक जप्त कर मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की है.
जिले के डूंडा सिवनी थाना क्षेत्र के बेलगांव में नवरात्रि उत्सव के दौरान बड़ा हादसा हो गया. रविवार रात एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर दुर्गा पंडाल में जा घुसा, जिससे अफरा-तफरी मच गई. हादसे में 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल सिवनी पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप को जब्त कर लिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया.
प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज सुबह 11 बजे हरदा जिले के चारुवा आएंगे. आरटीई के तहत निजी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की फीस प्रतिपूर्ति राशि 498 करोड़ रुपये ऑनलाइन जमा करेंगे. खिरकिया में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आरटीई एक्ट के तहत फीस प्रतिपूर्ति वितरण के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में होंगे सम्मिलित. मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री डीडी उइके,प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग रहेंगे मौजूद. मुख्यमंत्री जिले के ग्राम बावडीया में बीजेपी के पूर्व प्रदेश कार्यालय मंत्री राजेंद्र सिंह के निवास स्थान पर भी जाकर उनके पिता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे.
संधारण कार्य के चलते एक से 5 घंटे तक बिजली कटौती.सुबह 6 से 7 बजे तक भीम नगर, ओम नगर, वल्लभनगर, बिरला मंदिर इलाके में कटौती.सुबह 10 से 2 बजे तकः विंध्य कोठी, माली खेड़ी, शबरी नगर, धर्म कांटा पिपलिया बाज खान, विजय नगर, पटेल नगर शुक्ला फार्म हाउस के आसपास, विजय मार्केट, बिहारी बस्ती, भनपुर ब्रिज के आसपास, एमराल्ड कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पावर कट.सुबह 10 से 3 बजे तक राजीव गांधी कॉलेज, प्रियदर्शनी, मैंगो ईडन गार्डन, शिवालय, गिरधर परिसर, मैंगो वैली, विधान एलीना, मंगेश हाइट, विनीत कुंज बी सेक्टर, पार्क सेरेना कॉलोनी, कस्टम कॉलोनी में पावर कटऑफ.