MP News Live Update: मोहन यादव की पीएम मोदी से मुलाकात, केंद्रीय और राज्य योजनाओं की समीक्षा – News18 Hindi

मध्य प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि मालेगांव बम ब्लास्ट के मामले में आज NIA कोर्ट का अंतिम फैसला आया है. मालेगांव ब्लास्ट के सभी आरोपियों को बरी कर दिया गया है. झूठी कहानी गढ़कर भारत और हिंदुत्व को बदनाम करने का प्रयास किया गया था. दिग्विजय सिंह ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी को खुश करने के लिए जो किया था, आज NIA कोर्ट ने उसका जवाब दे दिया है. साध्वी प्रज्ञा को जो प्रताड़ना दी गईं, आज उसका जवाब कांग्रेस दे और दिग्विजय सिंह दें. गृह मंत्री ने लोकसभा में कहा था कि हिंदुत्व की प्रेरणा प्राप्त करने वाले कभी आतंकवादी नहीं हो सकते. हिंदू कभी आतंकवादी नहीं हो सकता, आज यह साबित हो गया है.
BJP News: बीजेपी की संगठनात्मक बैठक में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने करीब 2 दर्जन जिला अध्यक्षों को फटकार लगाई. उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें बनाया है, न कि किसी नेता ने. परिवारवाद से दूर रहते हुए बेटों को मंच न सौंपने की हिदायत दी गई. पार्टी कार्यक्रमों में समय और समन्वय बनाए रखने के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएंगे.
भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मालेगांव ब्लास्ट मामले में कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि यह न्यायालय का निर्णय है और इस पर टिप्पणी नहीं की जानी चाहिए. कमलनाथ ने कहा कि जिसे फैसला प्रभावित करता है, वह कानूनी रूप से अपील कर सकता है. कोर्ट का निर्णय सभी को स्वीकार करना चाहिए.
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संसद भवन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. यह मुलाकात राजनीतिक दृष्टि से अहम मानी जा रही है. हालांकि चर्चा का विषय सार्वजनिक नहीं हुआ है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक यह बैठक विभिन्न राज्यीय और केंद्रीय योजनाओं व राजनीतिक मुद्दों को लेकर हुई है.

नरसिंहपुर के करेली शहर में प्रेस चौराहे पर अमित भाटिया नामक व्यक्ति पर गोलीबारी हुई. बाएं पैर में गोली लगने से वह करेली शासकीय अस्पताल में इलाजाधीन है. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है, लेकिन गोली मारने वाला आरोपी अभी फरार है. शहर में दहशत का माहौल बना हुआ है.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News