MP News Live Update: सीधी में भाजपा नेता की दबंगई, जेसीबी से सड़क खोदने का आरोप, जानें माजरा – News18 Hindi

रीवा जिले के सेमरिया से कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा पर कर्मचारी से मारपीट के मामले में FIR दर्ज होने के बाद मामला विधानसभा पहुंच गया. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि उन्हें झूठा फंसाया गया, वहीं बीजेपी ने उनके आपराधिक रिकॉर्ड का हवाला देते हुए गंभीर आरोप लगाए. विधानसभा में इस मुद्दे पर तीखा हंगामा हुआ.
पवई थाना क्षेत्र के ग्राम कृष्णगढ़ में एक 26 वर्षीय युवक का खून से सना शव हाट बाजार के पास संदिग्ध हालत में मिला. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.
MP News: खरगोन जिले के भीकनगांव में टंट्या मामा भील सामुदायिक भवन की मरम्मत नहीं होने से नाराज जयस कार्यकर्ताओं ने खंडवा-बड़ौदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम किया. कई बार आवेदन देने के बावजूद कार्रवाई न होने से कार्यकर्ताओं में आक्रोश है.
Bhopal News: भोपाल के हथाईखेड़ा में ड्रग्स और ब्लैकमेलिंग रैकेट चलाने वाले मछली गैंग के अवैध ठिकानों पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया. क्राइम ब्रांच द्वारा मिली जानकारी के आधार पर चाचा-भतीजे को गिरफ्तार किया गया है और अन्य आरोपियों से पूछताछ जारी है.

भोपाल में मान नर्सिंग कॉलेज के बाद अब मान पैरामेडिकल कॉलेज पर भी फर्जीवाड़े के आरोप लगे हैं. पैरामेडिकल काउंसलिंग के रजिस्ट्रार ने भोपाल कलेक्टर को जांच के आदेश दिए हैं. NSUI ने मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है.


भिंड के देहात थाना क्षेत्र में सूत्र सेवा बस और प्राइवेट बस स्टाफ के बीच ओवरटेक विवाद से शुरू हुई लड़ाई भयंकर मारपीट में बदल गई. सूत्र सेवा बस के चालक ने प्राइवेट बस संचालक पर धमकी और गाली गलौज का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की. सीसीटीवी में मारपीट की घटना कैद हो गई, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है.
जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना की पहल से राष्ट्रीय राजमार्गों पर घूम रहे गौवंश को सुरक्षित गौशालाओं में पहुंचाया जा रहा है. इस अभियान से सड़क हादसों में कमी आई है. शहपुरा क्षेत्र में स्थानीय ग्रामीणों और प्रशासन की मदद से गौवंश को शरण दी जा रही है. स्वास्थ्य और चारे की जिम्मेदारी प्रशासन ने संभाली है.

इंदौर में 1 अगस्त 2025 से बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं मिलेगा. यह निर्णय सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी कमेटी के निर्देशों पर लिया गया है. प्रशासन दो दिनों तक इस नियम का प्रचार करेगा और फिर सख्ती से लागू करेगा.

CM Mohan Yadav: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित होमगार्ड मुख्यालय में बैठक कर बाढ़ प्रभावित जिलों की स्थिति की समीक्षा की. रीवा, गुना, दमोह सहित कई जिलों में 2900 से अधिक लोगों को रेस्क्यू कर राहत पहुंचाई गई. मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर जिले को हर संभव मदद दी जाएगी.

ग्वालियर के कमला राजा अस्पताल के आईसीयू से 26 महीने की अति कुपोषित बच्ची प्रियंका आदिवासी लापता हो गई है. आरोप है कि माता-पिता बच्ची को चुपचाप लेकर चले गए. प्रियंका का वजन मात्र 4.3 किलो था और उसे गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था. महिला एवं बाल विकास विभाग और पुलिस बच्ची की तलाश में जुटी है.

शहडोल कोर्ट की जूनियर डिवीजन सिविल जज अदिति शर्मा ने हाईकोर्ट को पत्र भेजकर इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने एक सीनियर जज पर उत्पीड़न और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था. अदिति शर्मा का कहना है कि शिकायत के बावजूद आरोपी को ही पुरस्कृत किया गया, जिससे निराश होकर उन्होंने न्यायिक सेवा से इस्तीफा देने का फैसला लिया.
भोपाल में प्रशासन ने आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई तेज कर दी है. हथाई खेड़ा डैम के पास अवैध रूप से बनाए गए वेयरहाउस को बुधवार को ध्वस्त कर दिया गया. बताया जा रहा है कि यह वेयरहाउस बिना अनुमति के बनाया गया था और लंबे समय से इस पर शिकायतें मिल रही थीं. प्रशासनिक टीम और पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई पूरी की गई. अधिकारियों ने साफ किया कि अवैध निर्माण के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी.


 
मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में अमूल मॉडल की तर्ज़ पर महाशीर फिश कैफे शुरू किए जा रहे हैं. भोपाल में पहला कैफे शुरू होगा, जो मछुआरों और किसानों को सहकारिता के माध्यम से जोड़कर रोजगार और आर्थिक समृद्धि देगा. यह पहल मत्स्य महासंघ के सहयोग से निषादराज समाज के कल्याण के लिए है.
Jabalpur News: जबलपुर के पनागर स्थित एमपी एग्रो गोदाम में छुपकर यूरिया बेचने की आशंका पर दो कर्मचारियों को नोटिस थमाया गया है. विपणन संघ के अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान ऑटो में 30 बोरी यूरिया पकड़ी, जबकि रजिस्टर में किसी किसान का नाम दर्ज नहीं मिला. दो दिन में जवाब न देने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.
भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने पिछोर को जिला बनाने की मांग दोहराई और दावा किया कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसकी घोषणा की थी. वहीं, राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने इस पर असहमति जताते हुए कहा कि ऐसी कोई घोषणा नहीं हुई. विधायक लोधी ने वीडियो सबूत देने की बात कही और पिछोर को जिला बनाना आवश्यक बताया.
Bhopal Crime News: भोपाल के कोकता इलाके में ड्रग्स और लव जिहाद के आरोपियों के खिलाफ जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई शुरू हुई है. मछली गैंग द्वारा शासकीय भूमि पर कब्जा कर बनाए गए फार्महाउस, वेयरहाउस, मदरसा और कोठियों पर बुलडोजर चलाया जाएगा. करीब 50 करोड़ की जमीन खाली कराई जा रही है. भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई की जा रही है.
खंडवा में एक बार फिर डॉग बाइट के मामले सामने आए हैं. नागचून रोड क्षेत्र में आवारा कुत्तों ने 7 बच्चों पर हमला कर दिया, जिसमें एक बच्चे को काट लिया गया. घायल बच्चे को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया है. हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में भी कुत्तों ने एक बच्चे को शिकार बनाया. लगातार बारिश के चलते डॉग बाइट के मामलों में इजाफा हो रहा है, जिससे इलाके के लोग दहशत में हैं. परिजनों का कहना है कि अब बच्चों को घर से बाहर भेजने में डर लगने लगा है. लोगों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या पर जल्द कार्रवाई की मांग की है.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News