MP Today Latest News Update 06 December 2024 LIVE: आज 06 दिसंबर दिन शुक्रवार है. आज मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया में क्या हलचल रहेगी इसकी पल-पल की अपडेट के लिए पढ़ें Zee MPCG का लाइव ब्लॉग.
Trending Photos
MP Today Latest News Update 06 December 2024 LIVE: आज 06 दिसंबर दिन शुक्रवार है. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़िए Zee MPCG का लाइव ब्लॉग. हर खबर को जानने के लिए www.zeempcg.com पर क्लिक कीजिए.
Vivah Panchami 2024: ओरछा में दिवाली जैसा उत्सव
निवाड़ी जिले की धार्मिक नगरी ओरछा दुल्हन की तरह सज कर तैयार हो चुकी है, ओरछा नगरी में दिवाली जैसा उत्सव नजर आने लगा है, ओरछा नगर को खूबसूरत लाइटों से सजाया गया है, मौका है जन-जन के आराध्य प्रभु श्री राम राजा सरकार के विवाह महोत्सव का भगवान श्री राम का विवाह महोत्सव हर वर्ष तीन दिवस तक बड़ी ही धूमधाम और राजसी परंपरा के साथ-साथ बुंदेली संस्कृति के साथ मनाया जाता है.
MP News: जानिए कहां रहेंगे सीएम मोहन यादव
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज दोपहर 12:00 बजे वीसी के माध्यम से नर्मदापुरम संभाग के उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे. इसके बाद 4:40 बजे पचमढ़ी जिला नर्मदापुरम पहुंचेंगे, जहां एक होटल का उद्घाटन करेंगे. आज रात मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव पचमढ़ी में ही रहेंगे.
CG News: कहां रहेंगे सीएम साय
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय आज कबीरधाम जिला का दौरा करेंगे. सीएम साय दोपहर 2 बजे कबीरधाम जाने के लिए रवाना होंगे. 3 बजे ग्राम कुसुमघटा में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद सीएम साय शाम 5 बजे रायपुर लौटेंगे.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.