MP News Today Live: मध्‍य प्रदेश एवं छत्‍तीसगढ़ की ब्रेकिंग खबरें, पढ़िए 28 नवंबर के मुख्य और ताजा समाचार – Zee News Hindi

MP Today Latest News Update 28 November 2024 LIVE: आज 28 नवंबर दिन गुरुवार है. आज मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया में क्या हलचल रहेगी इसकी पल-पल की अपडेट के लिए पढ़ें Zee MPCG का लाइव ब्लॉग. 
Trending Photos
MP Today Latest News Update 28 November 2024 LIVE: आज 28 नवंबर दिन गुरुवार है. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़िए Zee MPCG का लाइव ब्लॉग. हर खबर को जानने के लिए  www.zeempcg.com पर क्लिक कीजिए.

 

CM Mohan Yadav News: आज जर्मनी प्रवास पर रहेंगे सीएम मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जर्मनी प्रवास पर रहेंगे. यात्रा के दौरान म्यूनिख और स्टटगार्ट में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटीज इन मध्यप्रदेश, इंटरैक्टिव सेशन में शामिल होंगे, जिसमें कौंसुल जनरल ऑफ इंडिया, सीआईआई और इन्वेस्ट इंडिया, इंडो जर्मन चैम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे. लगभग 80 प्रतिनिधियों से मध्यप्रदेश में निवेश संबंधी चर्चा होगी. डॉ. यादव इन्टरैक्टिव सेशन के बाद उद्योग प्रतिनिधियों से वन-टू-वन मीटिंग में भी निवेश संबंधी चर्चा करेंगे.
Raipur News: रायपुर में बीजेपी की बड़ी बैठक
रायपुर दक्षिण उपचुनाव के बाद पहली बार बीजेपी की बड़ी बैठक होगी. 30 नवंबर को बीजेपी संगठन की बैठक होगी. यह बैठक छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रभारी प्रभारी नितिन नबीन और सीएम साय लेंगे. इस बैठक में 5 संभागों के जिला अध्यक्ष और महामंत्री शामिल होंगे.
Khargon News: खरगोन में टायर फटा
खरगोन जिले के भीकनगांव थाना क्षेत्र के सोनी कॉलोनी में एक बेल्डिंग की दुकान पर बस का टायर फट गया. वेल्डिंग करने के दौरान टायर फटने से तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए. एक घायल की जिला अस्पताल में मौत हो गई. वहीं, दो लोगों की हालत गंभीर,एक का icu में इलाज चल रहा है. 
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News