Feedback
मूलांक 6:
नंबर 6- 16 जनवरी 2025 का मूलांक 7 और भाग्यांक 8 है. आज का दिन 6 अंक के लिए सकारात्मकता को बढ़ाने वाला है. सभी के समर्थन से आगे बढ़ेंगे. परिचितों के साथ मनोबल बढ़ाएगा. संबंध और व्यवहार में सहजता रखेंगे. कार्य व्यापार बेहतर बनाएंगे. अर्थ वाणिज्य पर जोर देंगे. अनजान लोगों से दूरी रखेंगे. प्रतिष्ठा के लिए प्रयास बढ़ाएंगे. शुक्र के अंक 6 के लोग कलाकार होते हैं. निजी उपलब्धियों से दुनियां को आकर्षित करते हैं. लंबे समय तक प्रयास बनाए रखते हैं. आज इन्हें जोखिम उठाने से बचना है. अकेले निर्णय लेने में संकोच होगा. वातावरण को सुधारेंगे. बड़ों का सानिध्य बनाए रखेंगे. छोटों के प्रति विनम्रता बनाए रहेंगे.
मनी मुद्रा- योजनाओं में तेजी बनाए रखेंगे. योग्यता और कौशल के बल पर हरसंभव आगे बढ़ने की सोच रखेंगे. कार्यों में निरंतरता लाएंगे. पेशेवर कार्यों पर फोकस रखेंगे. जिम्मेदारों से तालमेल संवारेंगे. करियर कारोबार में समय दें. परस्पर सहयोग बना रहेगा. गोपनीयता पर ध्यान देंगे. वाणिज्य व्यापार प्रभावी रहेगा.
पर्सनल लाइफ- स्वजनों की बातों को सम्मान देंगे. रिश्तों में रुचि लेंगे. परस्पर सुख सौख्य बनाए रहेंगे. चर्चा संवाद में ध्यान देंगे. सामंजस्यता रखेंगे. मित्र व बंधुओं के साथ सुखद पल बिताएंगे. निजी विषयों में जल्दबाजी न दिखाएं. प्रियजनों के लिए प्रयासरत रहें.
हेल्थ ऐंड लिविंग- मितभाषी बने रहेंगे. सबसे बनाकर चलेंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. परिजन मददगार रहेंगे. व्यक्तित्व आकर्षक रहेगा. उत्साह से काम लेंगे.
फेवरेट नंबर- 3 6 7 8 9
फेवरेट कलर्स- फिरोजी
एलर्ट्स- व्यर्थ कार्यों से दूरी रखें. अनुशासन बढ़ाएं. बहस से बचें.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू