Feedback
मूलांक 6: जिन लोगों का जन्म 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 6 है.
नंबर 6- 27 जनवरी 2025 का मूलांक 9 और भाग्यांक 1 है. अंक 6 के लिए आज का दिन शुभकर है. करियर कारोबार में रुटीन लक्ष्य हासिल करेंगे. पेशेवरजन फोकस रखेंगे. सभी से तालमेल बढ़ेगा. आर्थिक विषयों में पूर्ववत् प्रयास बनाए रहेंगे. लोगों के प्रभाव में बने रहेंगे. अतिउत्साह न दिखाएं. स्वास्थ्य संकेतों पर नजर रखें. घर परिवार में सुखद वातावरण रहेगा. शुक्र के अंक 6 के व्यक्ति भव्यतायुक्त, सज्जन और मिलनसार होते हैं. भाव प्रदर्शन में आगे रहते हैं. आज इन्हें कामकाज में निरंतरता रखना है. व्यवसायिक लाभ बढ़ाने पर जोर देना है. पद प्रतिष्ठा पर बढ़ाएंगे. सबका साथ बना रहेगा. ऊर्जा उत्साह बना रहेगा. घर परिवार में आनंद से रहेंगे.
मनी मुद्रा- विभिन्न कारोबारी मामलों में सहजता बनाए रखेंगे. करियर एवं सेवाक्षेत्र में प्रभावी रहेंगे. आर्थिक विषयों में आगे रहेंगे. तेज गति से कामकाज साधेंगे. सहकर्मी सहयोगी होंगे. लक्ष्य पर फोकस रहेगा. अवसरों को भुनाएंगे. प्रतिस्पर्धा पर जोर रखेंगे. कार्य प्रदर्शन में संवार रहेगा. लाभ सामान्य बना रहेगा.
पर्सनल लाइफ- सबसे प्रेम स्नेह बनाए रहेंगे. घर में सुख का संचारण रहेगा. भावनात्मक प्रयासों में सफलता मिलेगी. संबंधों में आकर्षण बढ़ेगा. रिश्तों में संवार बना रहेगा. भ्रमण मनोरंजन के अवसर बनेंगे. बंधुजन मददगार होंगे. परिजनों संग सुखद पल बिताएंगे.
हेल्थ ऐंड लिविंग- बड़प्पन दिखाएंगे. भावनात्मक गतिविधियों में आगे रहेंगे. घर में शुभता बनी रहेगी. योजनानुसार गति रखेंगे. जीवनस्तर आकर्षक बनेगा. गरिमा गोपनीयता बढाएंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
फेवरेट नंबर- 2 4 5 6 7 9
फेवरेट कलर- सिल्वर
एलर्ट्स- फोकस रखें. विवाद बहस से बचें. नकारात्मकता से दूर रहें.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू