Mumbai Monorail News Live: मुंबई के मोनो रेल से ज्यादातर यात्री रेस्क्यू, शीशा तोड़कर फायर ब्रिगेड ने लोगों को – ABP News

मुंबई में सोमवार (18 अगस्त) की सुबह से भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने पहले से ही अत्यंत तेज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया हुआ है. इस बीच महानगर पालिका ने स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान कर दिया है. 
आईएमडी के मुताबिक, मुंबई के कई हिस्सों में सोमवार को 9 घंटे में 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई. पूर्वी उपनगर विक्रोली में सबसे अधिक 135 मिलीमीटर बारिश हुई. खराब मौसम के कारण कई उड़ानें प्रभावित हुईं, कुछ विमानों को हवाई अड्डे पर उतरने से पहले आसमान में फिर से चक्कर लगाना पड़ा और एक उड़ान का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया.
10 घंटे तक फंसी रही बच्चों की स्कूल बस
लगातार बारिश के कारण सोमवार को शहर के स्कूल और कॉलेज आधे दिन की कक्षाओं के बाद बंद कर दिए गए. नगर निकाय ने बताया कि आईएमडी के अत्यधिक भारी बारिश के पूर्वानुमान के कारण ये मंगलवार को भी बंद रहेंगे. माटुंगा थाने के पास सड़क पर जलभराव में एक स्कूल बस फंस गई, जिसमें छह बच्चे, दो महिला कर्मचारी सवार थे. यह बस लगभग एक घंटे तक फंसी रही.
मुंबई शहर की रफ्तार थमी
महानगरपलिका ने बताया कि भारी बारिश के कारण मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाली सात में से छह झीलें उफान पर हैं. पुलिस के अनुसार, वकोला पुल, हयात जंक्शन और खार सबवे पर जलभराव की सूचना मिली है, जिसके कारण यातायात की गति धीमी हो गई है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य भर में बारिश और बाढ़ की स्थिति का आकलन करने के लिए मंत्रालय नियंत्रण कक्ष में एक समीक्षा बैठक बुलाई.
कई जगह 200mm से ज्यादा बारिश
मुंबई के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटे में 200 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई, जिसमें पूर्वी उपनगरों के विक्रोली में सर्वाधिक 255.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. सांताक्रूज वेधशाला ने 238.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की, जबकि कोलाबा वेधशाला ने 110.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की.
सांताक्रूज वेधशाला में पश्चिमी उपनगरों और कोलाबा वेधशाल में दक्षिण मुंबई की मौसम से जुड़ी जानकारी जुटाई जाती है. आईएमडी ने बताया कि विक्रोली में सबसे अधिक 255.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, इसके बाद भायखला में 241 मिलीमीटर, जुहू में 221.5 मिलीमीटर और बांद्रा में 211 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.
मुंबई के मोनो रेल से ज्यादातर यात्रियों को रेस्क्यू कर लिया गया है. करीब तीन घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. भारी बारिश के बीच यात्रियों को रेस्क्यू किया गया. मोनो रेल की कांच तोड़नी पड़ी. 
बीजेपी विधायक कैप्टन तमिल सेलवम ने कहा कि मैंने बीएमसी के एडिशनल कमिश्नर से बात की. 10-12 पैसेंजर्स को छोड़कर सभी को रेस्क्यू कर लिया गया है. फायर ब्रिगेड देर से पहुंची लेकिन सभी सुरक्षित हैं. पैसेंजर्स के ओवरलोड की वजह से ऐसा हुआ. यात्रियों को ट्रेन की क्षमता के बारे में सोचना चाहिए था. BMC और MMRDA यहां आई और सभी को रेस्क्यू किया गया.
#WATCH | Mumbai: BJP MLA Captain Tamil Selvan says, “I spoke to the Additional Municipal Commissioner of BMC. Almost all passengers have been rescued except 10-12 passengers. The fire brigade arrived late, but everyone is safe. This happened because of the overload of… https://t.co/yj5AJ6CK65 pic.twitter.com/U3Hzm0liLJ

मोनोरेल से बचाए गए एक यात्री ने बताया कि सभी यात्रियों ने पेशेंस रखे. हालांकि बच्चे और बुजुर्ग थे तो थोड़ी तो दिक्कत थी. उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था. ट्रेन के अंदर घुटन मुख्य समस्या थी.
मोनो रेल अटकने के बाद बचाव कार्य जारी है. इंजीनियर्स और फायर डिपार्टमेंट मौके पर मौजूद है. मोनोरेल के अंदर के विज़ुअल्स भी आये हैं. रेल में यात्री खचाखच भरे हैं. पावर न आने की वजह से लोगों का गर्मी और घुटन से हाल बेहाल हो गया.
#WATCH | Maharashtra: Passengers rescued from the Monorail that got stuck near Mysore Colony station in Mumbai due to a power supply issue. pic.twitter.com/Ch3zYgFohg

नवी मुंबई में भारी बारिश पर डीसीपी ट्रैफिक तिरूपति काकड़े ने कहा, “भारी बारिश के कारण नवी मुंबई के पाटनी ग्राउंड के पास रेलवे अंडरपास में भारी जलभराव हो गया है. ठाणे से बेलापुर जाने वाला यातायात धीमी गति से चल रहा है. जेएनपीटीपी मार्ग और ऐरोली को जोड़ने वाले मार्ग पर स्थिति विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण है, जहां वर्तमान में केवल भारी वाहनों को ही जाने की अनुमति है. यातायात पुलिस ने हल्के वाहनों का मार्ग बदल दिया है. पुलिस स्टेशन के अधिकारी, यातायात पुलिस और नगर निगम के कर्मचारियों के साथ मिलकर यातायात का प्रबंधन कर रहे हैं. हालांकि यातायात धीमा है, लेकिन पूरी तरह से रुका नहीं है. सभी विभाग स्थिति को संभालने में सहयोग कर रहे हैं. भारी बारिश और धीमी गति से चलने वाले यातायात के कारण होने वाली संभावित कठिनाइयों के कारण जनता को अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है.”
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News