Muzaffarpur News: गायघाट,एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में गुरुवार को विधायक कोमल सिंह की अध्यक्षता में बाढ़ की समस्या को लेकर आपात बैठक हुई। इसमें संबंधित पंचायत के मुखिया एवं अन्य जनप्रतिनिधि के साथ विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को समन्वय स्थापित कर बाढ़पीड़ितों को सहायता मुहैया कराने पर चर्चा हुई। बाढ़ प्रभावित इलाके में पांच जगहों पर सामुदायिक रसोई चलाने, कांटा की टूटी सड़क फर ह्यूमपाइप डालकर आवागमन सुचारु करने, जीआर सूची पर काम करने सहित पीड़ितों के लिए सभी आवश्यक कार्य तेजी से करने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रमुख श्रवण कुमार सिंह, बीडीओ आलोक कुमार सिंह, सीओ पुष्प राज, एमओ विवेक कुमार, मनरेगा पीओ रंजीत कुमार मिश्रा, सीडीपीओ गोविंद कुमार समेत पंचायतों के मुखिया व पंसस शामिल हुए।
मालूम हो कि एक सप्ताह से बाढ़ की परेशानी झेल रहे कांटा के लोगों का हालचाल लेने पहुंची विधायक को बुधवार को विरोध का सामना करना पड़ा था। आक्रोशित बाढ़पीड़ितों का कहना था कि पिछले वर्ष महुआरा व तरबन्ना में टूटे जमींदारी बांध की समय पर मरम्मत हो जाती तो परेशानी नहीं झेलनी पड़ती।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play