Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। मोतीझील स्थित एक बड़े कपड़ा दुकान के संचालक समेत तीन लोगों पर मकान का किराया नहीं देने और धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। 80 वर्षीय आदित्य कुमार चटर्जी ने शुक्रवार को एसएसपी को आवेदन देकर यह आरोप लगाया है। आवेदन के अनुसार, पांच जनवरी 2024 को आदित्य कुमार चटर्जी और दुकानदार, उनकी पत्नी और एक अन्य के बीच लीज पेपर तैयार हुआ था। इसमें मोतीझील स्थित व्यावसायिक मकान की दूसरी और तीसरी मंजिल किराये पर देने की बात तय हुई थी। दोनों मंजिलों का किराया 1.11 लाख रुपये प्रति माह प्रति मंजिल निर्धारित हुआ था। लीज के समय सुरक्षा राशि के रूप में 6.66 लाख रुपये जमा किए थे।
आरोप है कि कुछ समय तक किराये की राशि दी गई। बाद में भुगतान बंद कर दिया गया। किराया भुगतान के लिए 29 जुलाई 2025 को पांच लाख रुपये का चेक दिया गया, जो बाउंस हो गया। इसको लेकर उन्होंने कोलकाता के हुगली कोर्ट में चेक बाउंस का मामला भी दर्ज कराया था। उन्होंने एसएसपी से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play