Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता दुर्गा पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन को लेकर अखाड़ा घाट में भी पुराने थाने के पीछे कृत्रिम तालाब बनेगा। इससे पहले जिला प्रशासन व निगम ने लकड़ीढाई घाट, चंदवारा पुल और आरडीएस कॉलेज के पास अस्थायी तालाब की जगह तय की थी। बुधवार से नगर निगम की टीमों ने चारों जगहों पर जेसीबी से तालाब को लेकर खुदाई का काम शुरू कर दिया। साफ-सफाई का काम भी चल रहा है। इसके अलावा पूजा को लेकर अंचल स्तर पर रात में भी सड़कों से गलियों तक सफाई की व्यवस्था की गई है। इसको लेकर छह ट्रैक्टर के अलावा बॉककट व अन्य संसाधन लगाए गए हैं।
सिटी मैनेजर रीतेश कुमार व आलोक कुमार और सफाई प्रभारी अजय कुमार व कमल किशोर के स्तर से मॉनिटरिंग की जा रही है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play