Muzaffarpur News: मुशहरी में हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार – Hindustan

Muzaffarpur News: मुशहरी, हिसं। थाना क्षेत्र स्थित मणिका मन पुल के समीप से पुलिस ने हथियार के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक शातिर पुलिस को चकमा देकर भाग गया। गिरफ्तार बदमाश बेदौलिया निवासी चंदन कुमार और रितेश कुमार बताए जाते हैं। वहीं, फरार तीसरा शातिर गोपी कुमार बताया जा रहा है। डीएसपी पूर्वी-2 मनोज कुमार सिंह ने बताया कि तीनों बदमाश किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। सूचना के आधार पर दो शातिरों को हथियार के साथ दबोच लिया गया। फरार तीसरे शातिर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मामले में तीनों बदमाशों के खिलाफ मुशहरी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

गिरफ्तार दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। तीनों आरोपितों का आपराधिक इतिहास रहा है। मुशहरी थानेदार सुबोध कुमार मेहता, अवर निरीक्षक कन्हैया लाल पंडित आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News