Muzaffarpur News: मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाने के गेट पर सोमवार को दंपती के बीच करीब दो घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला। इस दौरान पति-पत्नी के बीच मारपीट भी हुई। महिला के परिजनों ने युवक की चप्पल से पिटाई कर दी, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। राजकुमारी देवी ने करजा थाना क्षेत्र के बड़का गांव निवासी पति अनिल कुमार तिवारी पर जान से मारने का प्रयास का आरोप लगाते हुए थाना में शिकायत दर्ज कराई है। राजकुमारी देवी ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी अनिल कुमार तिवारी के साथ हुई है। अनिल उसे खर्चा नहीं देता है। मांगने पर मारपीट करता है।
तंग होकर वह मोतीपुर थाना क्षेत्र स्थित मायका महवल आ गई। वह अपने पिता के पास रहती है। अनिल और उसके बीच तलाक का मामला न्यायालय में चल रहा है।राजकुमारी ने बताया कि रविवार को पति अचानक महवल आ गए। उसके साथ मारपीट की। उसे जान से मारने का प्रयास किया। आसपास के लोगों के बीच बचाव से उसकी जान बची। शिकायत करने वह मोतीपुर थाना पहुंची थी। पति भी पीछे-पीछे थाने पर पहुंच गया। गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। राजकुमारी ने बताया कि वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती है। थानेदार संजीव कुमार सिंह ने बताया कि दोनों के तलाक का मामला न्यायालय में चल रहा है। महिला की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play