Muzaffarpur News: साहेबगंज। महाराजगंज से साहेबगंज पुलिस ने लूट के आरोपित सुखल कुमार को रविवार की रात गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लूट का मोबाइल बरामद हुआ है। केस के आईओ अपर थानेदार अशोक राम ने बताया कि गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाने के प्यारेपुर निवासी बहारन मुखिया ने पिस्टल के बल पर बाइक, मोबाइल और 1700 नकद लूटने की साहेबगंज थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी। दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था। अपर थानेदार ने बताया कि सूचना के आधार पर दारोगा कुणाल कुमार सहित पुलिस बल ने छापेमारी कर आरोपित को दबोच लिया। उससे थाना पर रखकर पूछताछ की गई, जिसके आधार पर अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play