Muzaffarpur News: वीआईपी के प्रदेश उपाध्यक्ष को जान मारने की धमकी – Hindustan

Muzaffarpur News: कुढ़नी, हिन्दुस्तान संवाददाता। हरिनारायणपुर निवासी वीआईपी के प्रदेश उपाध्यक्ष नीलाभ कुमार को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। इस संबंध में नीलाभ ने कुढ़नी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। निलाभ ने बताया कि 12 सितंबर की रात करीब 8:47 बजे एक अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम मनीष पाठक बताया। बातचीत के दौरान गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि आरोपित ने सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट को लेकर आपत्ति जताई तथा कथित तौर पर धमकी दी कि संबंधित पोस्ट नहीं हटाया तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

नीलाभ ने उत्तर प्रदेश के गोंडा में विनोद सहनी की मौत को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। निलाभ कुमार ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। वे 2022 में कुढ़नी विधानसभा से वीआईपी के टिकट पर चुनाव लड़े थे। थानेदार नृपेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News