Muzaffarpur News: मुशहरी, हिसं.। प्रखंड के खुजलीपुर से बेला जाने वाली सड़क पर शनिवार दोपहर करीब तीन बजे भारी बारिश के कारण हुई फिसलन से बालू लदे दो ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर किनारे गड्ढे में पलट गए। इससे मार्ग में करीब एक घंटे तक यातायात ठप रहा।स्थानीय लोगों ने बताया कि दो दिनों से लगातार बारिश से सड़क पर जलजमाव और फिसलन है। कई बाइक सवार भी फिसलकर गिर चुके हैं। इस कारण ही यह हादसा हुआ। गनीमत रही कि किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। सूचना पर ग्रामीण जुटे और ट्रैक्टरों को निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में क्रेन बुलाकर ट्रैक्टरों को निकाला गया, इसके बाद मार्ग में आवागमन बहाल हुआ।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play