नाना पाटेकर का निधन हो गया है, आज पुणे में उनका अंतिम संस्कार होगा
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह गोवा स्थित उनके घर पर कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार आज पुणे में राजकीय सम्मान के साथ होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अनुपम खेर इस दुखद खबर को सुन इमोशनल हो गए। वहीं अन्य सेलेब्स सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
Nana Patekar Death News: शुरू हुईं नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार की तैयारियां
#WATCH | Maharashtra | Preparations are underway at Pune’s Donje village for the last rites of veteran actor Nana Patekar, who passed away this morning. He will be accorded full state honours. https://t.co/S02nyumKqs
नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार पुणे में पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा। अभी उनका पार्थिव शरीर गोवा से पुणे ले जाया जा रहा है। वहीं पुणे में अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
Nana Patekar Death News: नाना पाटेकर की आखिरी फिल्म के प्रोड्यूसर क्या बोले?
नाना पाटेकर की आने वाली क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘द कन्फेशन ऑफ मैरी’ के को-प्रोड्यूसर सुभाष काले ने बताया कि एक्टर मुंबई लौटकर फिल्म की डबिंग पूरी करने वाले थे। ANI से बात करते हुए, सुभाष ने कहा, “यह बहुत बड़ा नुकसान है, यकीन ही नहीं हो रहा… यकीन ही नहीं हो रहा। मुझे आज सुबह करीब 7:30 बजे, उठते ही इसके बारे में पता चला, और यह खबर सुनकर मैं पूरी तरह हिल गया। फिर कन्फर्म करने के लिए मैंने तुरंत मल्हार को फोन किया। यह बहुत दुखद खबर है, इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। बहुत बड़ा नुकसान! इस तरह अचानक…”
Nana Patekar Death News: सलमान खान ने रद्द किया अपना कार्यक्रम
सलमान खान को गुरुवार शाम को एक इवेंट में शामिल होना था। नाना के निधन के बाद एक्टर और ऑर्गनाइजर ने इवेंट रद्द करने का फैसला किया। टीम की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, “एक्टर नाना पाटेकर के दुखद और अचानक निधन को ध्यान में रखते हुए, सम्मान के तौर पर आज का इवेंट टाल दिया गया है।”
शत्रुघ्न सिन्हा ने जताया शोक
शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा, “दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से अत्यंत दुखी हूं। एक बेहतरीन और अपनी जड़ों से जुड़े अभिनेता, जो एक प्रसिद्ध रंगमंच व्यक्तित्व भी थे। फिल्म उद्योग ने जितने भी प्रतिभाशाली और लोकप्रिय सितारे देखे हैं, उनमें से हमारे अपने नाना पाटेकर एक थे। 3 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने वाले नाना पाटेकर अपने दमदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। इस कठिन समय में उनके परिवार, दोस्तों, प्रशंसकों और समर्थकों को यह दुख सहने की शक्ति मिले। ओम शांति।”
रोते-बिलखते दिखे नाना पाटेकर के भतीजे
नाना की मौत के बाद उनके भतीजे सचिन पाटेकर अस्पताल पहुंचे हैं। सामने आए वीडियो में सचिन के चेहरे पर नाना को खोने का दर्द साफ दिखा। वो रोते हुए नजर आए।
सनी देओल ने दी श्रद्धांजलि
Still can’t believe Nana is not among us. We never worked together, but we always shared a very special bond that went back many years. Fearless, full of life, he always did what he wanted to do. That’s how I’ll always remember him. Will miss you, Nana. 🙏 https://t.co/L2fsbUDAq2
सनी देओल ने लिखा, ‘अभी भी यकीन नहीं होता कि नाना हमारे बीच नहीं हैं। हमने कभी साथ काम नहीं किया, लेकिन हमारा रिश्ता हमेशा बहुत खास रहा और यह कई सालों पुराना था। निडर और जिंदादिल इंसान; उन्होंने हमेशा वही किया जो उनका मन करता था। मैं उन्हें हमेशा इसी रूप में याद रखूंगा। आपकी बहुत याद आएगी, नाना।’
नाना पाटेकर की आएंगी ये फिल्में
नाना पाटेकर तो अब हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन उनकी चार फिल्में अभी आने वाली हैं। कहा जा रहा है कि नाना पाटेकर के फैंस ‘शक्ति शालिनी’, ‘ईथा’, ‘द कन्फेशन ऑफ मैरी’, ‘कुकू की कुंडली’ और ‘वेदांत’ में उन्हें परफॉर्म करते देख सकते हैं।
अनुपम खेर की आंखों से छलके आंसू
NANA PATEKAR THE GREATEST?💔💔A couple of hours ago, I received the heartbreaking news that my friend Nana Patekar, one of the finest actors and human beings in Indian cinema, is no more.🥹🥹🥹 I had just finished our performance and taken the curtain call. As I walked into the wings, my director Gajendra told me, “Nana is no more.”🥹 After that, I had to meet people, pose for photographs, smile, sit down for a meal… while trying to absorb what I had just heard. It was terribly difficult. But somewhere, I felt that Nana would have wanted me to finish my work. Fulfil my responsibility to the people who had come to see us. And then, perhaps, remember him. Actually, knowing him, I can almost hear him dismissing the very idea of a tribute: “अरे, तो क्या हो गया? मर गया तो कौन-सी बड़ी बात है? सभी मरते हैं!” That was Nana. Direct, unpretentious, with his own way of saying even the most difficult things.❤️🩹 I will miss you, my friend. Your warmth. Your hugs. Your extraordinary performances. And whenever I miss seeing you, I will watch your films. Though today, I wish I could simply hug you one more time. My love and deepest condolences to your family and to everyone who loved you. अलविदा मेरे दोस्त, नाना पाटेकर। बहुत सारा प्यार। 🙏💔 #NanaPatekar #HeartBreaking
अनुपम खेर ने नाना पाटेकर को याद किया। उनकी आंखों से आंसू छलकने लगे। उन्होंने बताया कि जब उन्हें नाना पाटेकर की निधन की खबर मिली तब वह कार्यक्रम में थे और उन्हें लोगों के बीच जाना था।
खबर मिलते ही गोवा के अस्पताल पहुंचे एक्टर सयाजी शिंदे
नाना पाटेकर के निधन की खबर मिलते ही एक्टर सयाजी शिंदे गोवा पहुंच गए थे। उन्होंने पीटीआई से कहा, “यह बहुत चौंकाने वाली बात है। मुझे समझ नहीं आ रहा कि इस पर क्या कहूं। मुझे सुबह करीब 7 बजे इसके बारे में पता चला। मैं कुडाल में शूटिंग कर रहा था, इसलिए तुरंत गोवा आया ताकि खुद देख सकूं। मुझे इस खबर पर यकीन नहीं हो रहा था और सोच रहा था कि यह सच है या झूठ। इसलिए मैं यहां आया…”
प्रधानमंत्री ने दी नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज सुबह हमें खबर मिली कि मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे। वे एक असाधारण कलाकार थे जिन्होंने कई तरह की भूमिकाओं से दर्शकों का दिल जीता। नाना पाटेकर का जीवन तिरंगे के सम्मान और गौरव के लिए समर्पित था। वे किसी बंधन में बंधने को तैयार नहीं थे; एक ‘परिंदे’ की तरह, उन्होंने सिनेमा के विशाल आसमान में उड़ान भरी। अपनी फिल्मों के ज़रिए उन्होंने समाज की मौजूदा व्यवस्था पर तीखे प्रहार किए। वे एक सच्चे ‘क्रांतिवीर’ थे जिन्होंने सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लड़ाई लड़ी। उनकी खामोशी उतनी ही असरदार थी जितनी उनकी दमदार आवाज। उन्होंने हमेशा देश-विरोधी तत्वों पर लगाम लगाने की वकालत की। मैं नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि देता हूं और उनके परिवार व चाहने वालों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।”
फार्महाउस में होंगी अंतिम संस्कार की रस्में
जाने-माने एक्टर नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार की रस्में गुरुवार को महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित उनके फार्महाउस पर पूरी की जाएंगी। नाना पाटेकर की ‘नाम फाउंडेशन’ के CEO गणेश थोराट ने बताया, “एक्टर के पार्थिव शरीर को शाम करीब 5 बजे (पुणे) लाया जाएगा और बाद में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। अंतिम संस्कार की रस्में उनके फार्महाउस परिसर में ही पूरी की जाएंगी।”
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play