Nandigram Bypoll Result Live: नंदीग्राम में एकतरफा जीत की ओर BJP, ममता बनर्जी को करारा झटका – ABP News

पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर मतदान हो चुका है और आज रिजल्ट आएगा. वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है. यह सीट बंगाल की सियासत में काफी मायने रखती है. भारतीय जनता पार्टी के नेता और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी  ने 2026 के चुनाव में इस सीट पर जीत दर्ज की थी. उन्होंने भबानीपुर में जीत हासिल की थी. लिहाजा यह सीट छोड़ दी और इस पर उपचुनाव हुआ. 
भाजपा ने बंगाल में लंबे वक्त के बाद तृणमूल कांग्रेस को हराकर सत्ता में वापसी की. उसने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बुरी तरह हराया. चुनाव आयोग के मुताबिक, इस बार नंदीग्राम उपचुनाव में 80.89 प्रतिशत वोटिंग हुई. मतदान के दौरान कुछ छोटी घटनाएं भी हुईं और गड़बड़ी के आरोप भी लगे. लेकिन मतदान के दौरान शांति व्यवस्था कायम रही.
भाजपा ने नंदीग्राम से हसिरानी रथ को टिकट दिया था. वे सीएम शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की मां हैं. चंद्रनाथ रथ की विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. रथ की हत्या नतीजे आने के दो दिन बात ही कर दी गई. अब भाजपा ने उपचुनाव में उनकी मां को टिकट देकर अहम कदम उठाया.
भाजपा ने भले ही बंगाल में लंबे समय के बाद सत्ता में वापसी की, लेकिन उसने विरोधी खेमे में जीत के साथ ही हलचल पैदा कर दी. अब इसका असर उपचुनाव में भी देखने को मिल सकता है. भाजपा ने नंदीग्राम सीट से हसिरानी रथ को उम्मीदवार बनाया. जबकि कांग्रेस ने मिलन प्रधान को टिकट दिया था. तृणमूल कांग्रेस ने एहतेशामुल हक को टिकट दिया था. अब्दुल रफीक साहा निर्दलीय खड़े हुए थे.
गौरतलब है कि बंगाल, तमिलनाडु और पुडुचेरी की विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए हैं. जबकि असम की एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव हुआ है. इन सभी सीटों के नतीजे शुक्रवार को ही आ जाएंगे.
नंदीग्राम सीट पर भाजपा 1,15589 वोटों से आगे चल रही है. भाजपा ने 14वें राउंड से पहले ही एक लाख का आंकड़ा पार कर लिया था. ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस बुरी तरह हारने वाली है.
नंदीग्राम में भाजपा जीत की ओर बढ़ रही है. हसिरानी रथ ने 11वें राउंड के बाद 90203 वोटों से बढ़त बना ली है. इस सीट पर ममता बनर्जी की टीएमसी और कांग्रेस बुरी तरह हारने वाली हैं.
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News