पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर मतदान हो चुका है और आज रिजल्ट आएगा. वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है. यह सीट बंगाल की सियासत में काफी मायने रखती है. भारतीय जनता पार्टी के नेता और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने 2026 के चुनाव में इस सीट पर जीत दर्ज की थी. उन्होंने भबानीपुर में जीत हासिल की थी. लिहाजा यह सीट छोड़ दी और इस पर उपचुनाव हुआ.
भाजपा ने बंगाल में लंबे वक्त के बाद तृणमूल कांग्रेस को हराकर सत्ता में वापसी की. उसने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बुरी तरह हराया. चुनाव आयोग के मुताबिक, इस बार नंदीग्राम उपचुनाव में 80.89 प्रतिशत वोटिंग हुई. मतदान के दौरान कुछ छोटी घटनाएं भी हुईं और गड़बड़ी के आरोप भी लगे. लेकिन मतदान के दौरान शांति व्यवस्था कायम रही.
भाजपा ने नंदीग्राम से हसिरानी रथ को टिकट दिया था. वे सीएम शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की मां हैं. चंद्रनाथ रथ की विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. रथ की हत्या नतीजे आने के दो दिन बात ही कर दी गई. अब भाजपा ने उपचुनाव में उनकी मां को टिकट देकर अहम कदम उठाया.
भाजपा ने भले ही बंगाल में लंबे समय के बाद सत्ता में वापसी की, लेकिन उसने विरोधी खेमे में जीत के साथ ही हलचल पैदा कर दी. अब इसका असर उपचुनाव में भी देखने को मिल सकता है. भाजपा ने नंदीग्राम सीट से हसिरानी रथ को उम्मीदवार बनाया. जबकि कांग्रेस ने मिलन प्रधान को टिकट दिया था. तृणमूल कांग्रेस ने एहतेशामुल हक को टिकट दिया था. अब्दुल रफीक साहा निर्दलीय खड़े हुए थे.
गौरतलब है कि बंगाल, तमिलनाडु और पुडुचेरी की विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए हैं. जबकि असम की एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव हुआ है. इन सभी सीटों के नतीजे शुक्रवार को ही आ जाएंगे.
भाजपा नंदीग्राम में लगातार आगे चल रही है और उसने बढ़त काफी ज्यादा बना ली है. बीजेपी की हसिरानी रथ 49884 वोटों से आगे चल रही हैं. वे जीत की ओर बढ़ रही हैं. कांग्रेस का बुरा हाल है. टीएमसी भी कुछ खास नहीं कर पाई है.
भाजपा नंदीग्राम में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है. यहां पांचवें राउंड के बाद हसिरानी रथ ने 41500 वोटों की बढ़त बना ली है. भाजपा ने ममता बनर्जी को करारा झटका दिया है.
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.