—विज्ञापन—
Best TV Shows on Netflix: अगर आप भी binge-watcher हैं, तो नेटफ्लिक्स पर आपने इन 5 टीवी शोज में इनमें से कोई न कोई टीवी शो आपने जरूर देखा होगा. ओटीटी पर यह 5 शोज सबसे ज्यादा देखे जाते हैं. आइए देखते हैं लिस्ट.
आज के समय में नेटफ्लिक्स (Netflix) मनोरंजन का सबसे बड़ा जरिया बन गया है. यहाँ हजारों फिल्में और वेब सीरीज मौजूद हैं, लेकिन कुछ टीवी शोज ऐसे हैं जिन्हें लोग बार-बार देखना पसंद करते हैं. ये शोज सालों से ‘हिट लिस्ट’ में बने हुए हैं. (Credit- Pinterest)
अगर आपको रोमांच, साइंस-फिक्शन और पुरानी यादों का मेल पसंद है, तो ‘स्ट्रेन्जर थिंग्स’ आपकी पहली पसंद होनी चाहिए. यह शो 80 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहाँ बच्चों का एक ग्रुप अजीबोगरीब घटनाओं और दूसरी दुनिया (Upside Down) के राक्षसों से लड़ता है. (Credit- Pinterest)
‘फ्रेंड्स’ एक ऐसा शो है जो कभी पुराना नहीं होता. यह न्यूयॉर्क में रहने वाले छह दोस्तों की कहानी है, जो अपनी जिंदगी के सुख-दुख, प्यार और करियर को साथ मिलकर जीते हैं. इस शो की कॉमेडी और जज्बात आज भी लोगों को हंसाते और रुलाते हैं. (Credit- Pinterest)
यह शो ‘द बिग बैंग थ्योरी’ के मशहूर किरदार शेल्डन कूपर के बचपन पर आधारित है. इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक असाधारण बुद्धि वाला बच्चा (Genius) अपने साधारण परिवार और समाज के बीच तालमेल बिठाता है. इसकी मासूमियत और मजेदार डायलॉग्स इसे हर घर में पसंद किया जाने वाला शो बनाते हैं. (Credit- Pinterest)
रोमांस और राजसी ठाट-बाट पसंद करने वालों के लिए ‘ब्रिजर्टन’ एक बेहतरीन तोहफा है. यह लंदन के उच्च समाज की कहानियों पर आधारित शो है. इसके शानदार कपड़े, सेट और दिलचस्प कहानी ने इसे नेटफ्लिक्स के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शोज की लिस्ट में शामिल कर दिया है. (Credit- Pinterest)
यह कॉमेडी शो कुछ वैज्ञानिकों (Geeks) और उनके सामाजिक जीवन के इर्द-गिर्द घूमता है. विज्ञान की बातों को जिस तरह से मजाक के साथ पेश किया गया है, वह काबिले तारीफ है. शेल्डन कूपर और उसके दोस्तों की हरकतों को देखकर कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक पाता. (Credit- Pinterest)
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in