Netflix Trick: OTT पर अब मूवी-सीरीज ढूंढने की झंझट होगी खत्म, नेटफ्लिक्स लेकर आ रहा ये धांसू जुगाड़ – News24 Hindi

—विज्ञापन—
आप भी ओटीटी पर फिल्में या सीरीज देखते हैं, तो आपके लिए एक गुड न्यूज है. दरअसल, नेटफ्लिक्स अब एक नया फीचर जोड़ने जा रहा है, जिसके बाद ओटीटी पर फिल्में और सीरीज को ढूंढने का चक्कर खत्म होने वाला है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
आज के समय में हर चीज का काफी एडवांस होती जा रही है, नए-नए ट्रेंड्स भी सामने आ रहे हैं. वहीं अब ओटीटी प्लेटफॉर्म में भी बदलते दौर में नए-नए फीचर को जोड़ा जा रहा है. बता दें कि हाल ही में जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) में ‘तड़का’ नाम एक जबरदस्त फीचर जोड़ा गया है, जिसके बाद आप रील्स के जैसे 2-2 मिनट के सीरीज या फिल्मों का मजा ले सकते हैं.
हालांकि, अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) भी एक नया फीचर जोड़ने जा रहा है. नेटफ्लिक्स (Netflix) पर यह फीचर आने के बाद आपको मूवीज और सीरीज को ढूंढने की झंझट खत्म हो जाएगी.
आपको बता दें कि नेटफ्लिक्स का यह फीचर टिक टॉक-रील्स जैसा वर्टिकल फॉर्मेंट में लाया जाएगा. टेकक्रंच की रिपोर्ट के मुताबिक नेटफ्लिक्स अपना यह दमदार फीचर अप्रैल के आखिर में जोड़ने जा रही है.
हालांकि, यह फीचर सबसे पहले अमेरिका में रोल आउट किया जाएगा, उसके बाद ही दुनियाभर में इस फीचर को पेश किया जाएगा. यह फीचर आने के बाद दर्शकों को मूवीज या सीरीज खोजने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होगी.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News