Noida में ड्रग रैकेट तस्करी का भंडाफोड़, 40 लाख रुपये के गांजे के साथ दो गिरफ्तार – AajTak

Feedback
नोएडा पुलिस ने ओडिशा से तस्करी कर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बेचने के लिए लाया गया 164 किलोग्राम से ज़्यादा गांजा ज़ब्त किया है. साथ ही पुलिस ने दो संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तार भी किया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.
पुलिस के अनुसार ज़ब्त किए गए गांजे की क़ीमत लगभग 40 लाख रुपये आंकी गई है. पुलिस उपायुक्त (ज़ोन II) शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि खेड़ा चौगानपुर गोलचक्कर के पास जांच के दौरान एक ट्रक को रोका गया.
यह भी पढ़ें: वजन घटाने और डिप्रेशन ट्रीटमेंट के बहाने लड़कियों को लगाई ड्रग्स की लत… क्लब और Gym में रचा जाता था जाल; भोपाल में हाई-प्रोफाइल ड्रग रैकेट
दोनों से पूछताछ कर रही है पुलिस
तलाशी लेने पर उसमें छह प्लास्टिक की थैलियों में रखा 164 किलोग्राम से ज़्यादा अवैध गांजा मिला. पुलिस ने दो लोगों अली हसन और योगेंद्र को गिरफ़्तार किया है.
यह भी पढ़ें: गुरुग्राम में ड्रग रैकेट का भंड़ाफोड़… 1 करोड़ की कीमत के नशीले पदार्थ के साथ 7 नाइजीरियन अरेस्ट
डीसीपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि गांजे की खेप अरविंद किशोर उर्फ़ टोनी ने ओडिशा से ख़रीदी थी और उसे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सप्लाई किया जाना था. पुलिस ने बताया कि ट्रक में ग्रेनाइट पत्थरों के बीच गांजा छिपाया गया था. उन्होंने बताया कि फरार अरविंद किशोर की तलाश जारी है.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News