Noida News: बिसाहड़ा के बाद इन दो जगह और बनेंगे ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर, शासन से मिली हरी झंडी – Zee News Hindi

Driving Training Center: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के लोगों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी की बात सामने आई है. क्योंकि बिसाहड़ा के बाद जिले में दो और ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर खुलने जा रहे हैं. पढ़िए पूरी खबर … 
Trending Photos
Noida News: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के लोगों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी की बात सामने आई है. क्योंकि बिसाहड़ा के बाद जिले के ग्रेनो और देवर में दो और ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर खुलने जा रहे हैं. जिनको स्थापित करने की प्रक्रिया तेज हो गई है. हालांकि, नोएडा को इस योजना से बाहर रखा गया है. वर्तमान में जिले में एकमात्र ड्राइविंग सेंटर बिसाहड़ा में संचालित हो रहा है. इसके बावजूद नोएडा में सेंटर खोलने के लिए कई बार परिवहन विभाग से अनुरोध किया जा चुका है. 

ग्रेनो का फैसला जल्द तो जेवर को मंजूरी
ग्रेनों में ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर स्थापित करने के लिए दो आवेदन प्राप्त हो चुके हैं. फिलहाल शासन स्तर पर इन पर विचार-विमर्श जारी है. जल्द ही इनमें से किसी एक को स्वीकृति मिल सकती है. वहीं, जेवर में दूसरा सेंटर स्थापित करने के लिए शासन से मंजूरी मिल चुकी है. अधिकारियों के अनुसार अगले साल की शुरुआत में एक और सेंटर खुलने की उम्मीद है. वर्तमान में जिले का पहला मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर 1 अगस्त से कार्यरत है.

टेस्ट देने की होगी व्यवस्था
इन नए सेंटरों में भी टेस्ट देने की व्यवस्था लागू की जाएगी. जो लोगों के लिए बड़ी सहूलियत साबित होगी. वर्तमान में जिले के लोग ड्राइविंग टेस्ट के लिए दादरी जाते हैं. हालांकि कुछ लोग वर्तमान सेंटर पर शिकायत कर रहे हैं कि संचालक मनमानी कर चालकों को फेल कर रहे हैं. उपसंभागीय परिवहन अधिकारी डॉ. सियाराम वर्मा के अनुसार, तीन सेंटर खोलने के लिए आवेदन मांगे गए थे. इसके साथ ही जल्द ही दो और सेंटरों का उद्घाटन किया जाएगा. इन सेंटरों को परिवहन विभाग की वेबसाइट से जोड़ा जाएगा.

कैमरे की निगरानी
सेंटर में दिए जाने वाली सेवाओं में वाहन चलाने की ट्रेनिंग के साथ-साथ कैमरे की निगरानी में टेस्ट भी लिया जाएगा. केवल नियमों के तहत ही टेस्ट में पास किया जाएगा. इसके अलावा जो लोग सेंटर से ड्राइविंग सीखेंगे, उन्हें सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा.
और पढ़ें – जेवर एयरपोर्ट के पास प्लॉट पर लुटाया खजाना, अथॉरिटी को लॉटरी के पहले 1500 करोड़ मिले

और पढ़ें – नया नोएडा के लिए बंटेगा एक हजार करोड़ का मुआवजा, 80 गांवों में नए निर्माण पर रोक
उत्तर प्रदेश की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें UP News in Hindi और पाएं Latest Noida News Hindi की हर पल की जानकारी. उत्तर प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News