Yuvraj Singh
Date: 28-09-26 19:44
Nothing ने Phone 4a Series में दो नए रैम वेरिएंट पेश किए हैं. अब Nothing Phone 4a और Nothing Phone 4b को 6GB RAM और 128GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में भी खरीदा जा सकेगा. इससे पहले दोनों फोन के बेस मॉडल 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ उपलब्ध थे. कंपनी ने कुछ समय पहले रैम और स्टोरेज से जुड़ी लागत बढ़ने के चलते सीरीज के तीनों मॉडल की कीमतों में भी बदलाव किया था.
Nothing Phone 4a और 4b की नई कीमत
Nothing Phone 4a का नया 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 39,999 रुपये में उपलब्ध होगा, जबकि Nothing Phone 4b के इसी कॉन्फिगरेशन की कीमत 35,999 रुपये रखी गई है. दोनों मॉडल Flipkart के जरिए खरीदे जा सकेंगे. Phone 4b में 8GB 128GB और 8GB 256GB वेरिएंट भी हैं, जिनकी कीमत क्रमशः 39,999 रुपये और 40,999 रुपये है. वहीं Phone 4a 8GB 128GB, 8GB 256GB और 12GB 256GB कॉन्फिगरेशन में भी उपलब्ध है.
Nothing Phone 4a में मिलते हैं ये फीचर्स
नए रैम वेरिएंट के साथ फोन के हार्डवेयर फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है. Nothing Phone 4a में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 4500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और गेमिंग मोड में 2500Hz तक टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करता है. स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i दिया गया है. फोन में 5400mAh बैटरी और Snapdragon 7s Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलता है. यह डुअल-सिम सपोर्ट के साथ Android 16 आधारित Nothing OS 4.1 पर काम करता है.
Nothing Phone 4b में 6000mAh बैटरी
Nothing Phone 4b में 6.7 इंच का Full HD Samsung Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है, जबकि प्रोसेसिंग के लिए Snapdragon 6 Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलता है. Phone 4a की तरह 4b में भी डुअल-सिम कनेक्टिविटी और Android 16 पर आधारित Nothing OS 4.1 दिया गया है. नए 6GB RAM वेरिएंट के साथ कंपनी ने इस मॉडल को कम कीमत वाले कॉन्फिगरेशन में भी उपलब्ध कराया है.
ये भी पढ़ें: WhatsApp यूजर्स सावधान! भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना बैन हो सकता है आपका अकाउंट
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें