Numerology: जबरदस्त 'हीलिंग पावर' से भरे होते हैं ये 3 मूलांक वाले लोग, चुटकियों में गायब करते हैं बड़ी से बड़ी तकलीफ – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Ank Jyotish: अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक के लोग नेचुरल हीलर्स होते हैं. उनके पास जाते ही अपने आप सारी समस्याएं दूर होने लगती हैं. कई बार आप जीवन की बड़ी से बड़ी परेशानी भी इन लोगों के आगे भूल जाते हैं.  
अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जीवन में आने वाले अंक आपके जीवन को प्रभावित करते हैं. इनमें मूलांक सबसे ज्यादा प्रभाव डालता है. इसके जरिए व्यक्ति के व्यवहार के बारे में काफी कुछ पता चलता है. (Credit- Pinterest)
कुछ लोग बिल्कुल मरहम की तरह काम करते हैं. उनके पास जाते ही आप अपनी सारी दुख परेशानियां भूल जाते हैं. इस तरह के लोग सबसे ज्यादा आपको इन 3 मूलांक वालों में मिलेंगे. आइए जानते हैं. (Credit- Pinterest)
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 को होता है, ऐसे लोगों का मूलांक 2 कहलाता है. इनके स्वामी ग्रह चंद्रमा होते हैं. चंद्र भावनाओं को कंट्रोल करते हैं. यह जातक भावुक और कोमल होते हैं. (Credit- Pinterest)
मूलांक 2 वालों के अंदर सहानुभूति देने का विशेष गुण होता है. यह जातक दूसरों का दुख और परेशानी काफी अच्छी तरह से समझने में माहिर होते हैं. यह लोग बिन बताए दूसरों की समस्याएं भांप लेते हैं. (Credit- Pinterest)
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15, 24 को होता है, ऐसे लोगों का मूलांक 6 कहलाता है. इनके स्वामी ग्रह शुक्र होते हैं. यह लोग भावनाओं से भरे होते हैं. लोगों को समझना और समाधान निकालना इन जातकों को काफी पसंद होता है. (Credit- Pinterest)
मूलांक 6 वाले जातक स्वभाव से ही काफी केयरिंग होते हैं. इनके साथ कोई भी अकेला महसूस नहीं करता. यह लोग अपनी सेवा से आपको सुख देते हैं. इनकी निस्वार्थ सेवा और दया ही इनका सबसे खूबसूरत गुण है. (Credit- Pinterest)
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16, 25 को होता है, ऐसे लोगों का मूलांक 7 कहलाता है. इनके स्वामी ग्रह केतु होते हैं. यह लोग दुनियादारी सभी भावनाओं से दूर होते हैं. इसीलिए इनके अंदर निर्णय करने की क्षमता अच्छी होती है. (Credit- Pinterest)
मूलांक 7 वाले लोग मुश्किल के समय में किसी फरिश्ते की तरह होते हैं, जो अपनी बुद्धि और सही निर्णयों से आपको सही रास्ता दिखा सकते हैं. इन लोगों के जीवन में आते ही आप अच्छी निर्णय लेकर अपनी परेशानियों को खत्म करने लगते हैं. (Credit- Pinterest)

यह लेख ज्योतिष और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. News 24 इसकी पुष्टि नहीं करता. (Credit- Pinterest)
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News