ODI World Cup 2027: 3 देशों को मिली मेजबानी, मगर कन्फर्म हुई सिर्फ 2, तीसरी टीम क्यों छूटी? – News24 Hindi

—विज्ञापन—
ODI World Cup 2027: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद अब फैंस वनडे विश्व कप 2027 का इंतजार बेसब्री के साथ कर रहे हैं. वनडे विश्व कप 2027 में कुल 14 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं. आगामी वनडे विश्व कप की मेजबानी कुल 3 देश मिलकर संभालेंगे. हालांकि केवल 2 ही टीमें मेजबान के तौर पर क्वालीफाई कर चुकी हैं. तीसरी टीम को आईसीसी ने छोड़ दिया है.
वनडे विश्व कप 2027 की मेजबानी साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया को दी गई है. हालांकि मेजबान देश के नाते साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे पहले से ही क्वालीफाई हैं.
लेकिन नामीबिया की जगह आईसीसी ने पक्की नहीं की है. दरअसल साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे आईसीसी के फुल मेंबर हैं, जबकि नामीबिया एसोसिएट मेंबर है.
नियम के मुताबिक आईसीसी इवेंट की मेजबानी जिस देश में होगी वह पहले ही टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर जाएगा, लेकिन ये नियम केवल फुल मेंबर के लिए है. ऐसे में नामीबिया एसोसिएट टीम है. इसलिए उसका नाम अभी पक्का नहीं है.
नामीबिया मेजबान तो है, लेकिन उसे विश्व कप खेलने के लिए क्वालीफायर राउंड से प्रवेश करना होगा. वनडे विश्व कप 2027 में टॉप 10 टीमें आईसीसी रैंकिंग के आधार पर प्रवेश करेंगी.
इसके अलावा 4 टीमें क्वालीफिकेशन के जरिए वनडे विश्व कप 2027 में भाग लेंगी. यानी कुल 14 टीमों को वनडे विश्व कप खेलना है. हालांकि टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 20 टीमों ने भाग लिया था.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News