अमेरिका और ईरान के बीच 28 फरवरी से चल रहा सैन्य संघर्ष अब खत्म होता दिख रहा है. दोनों देशों ने सोमवार को ही शांति-समझौते का ऐलान किया है इसके बाद से कच्चे तेल के दामों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है. मंगलवार को कच्चे तेल के दाम 83 डॉलर प्रति बैरल (bbl) पर पहुंच गए. तेल की इन कीमतों ने बीते 3 महीने में पहली बार 4 मार्च वाली कीमतों का स्तर छुआ है.
अमेरिका और इजरायल ने फरवरी के अंतिम सप्ताह में ही ईरान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था. इसके बाद से 16 सप्ताह तक यह संघर्ष जारी रहा, जिससे कच्चे तेल की कीमतें लगातार भड़क रही थीं और इसकी सप्लाई में भी मुश्किलें आ रही थीं. अमेरिका-ईरान के शांति समझौते के ऐलान के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलने की उम्मीदें बढ़ गईं, जिससे तेल के दाम लगातार दूसरे दिन ठंडे पड़ते दिख रहे हैं.
इन्वेस्टिंग.कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबि, भारतीय समयानुसार आज सुबह 7.44 बजे ऑयल बाजार में ब्रेंट क्रूड के दाम 83.20 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर ट्रे़ड कर रहे थे, जबकि इससे पहले दिन यह 83.17 डॉलर प्रति बैरल के दाम पर बंद हुआ था.
हालांकि यह कहना मुश्किल है कि ये तेल की कीमतें कब तक नीचे गिरेंगी या स्थिर हो जाएंगी क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ताजा बयान ने एक बार फिर दुनिया की चिंताएं बढ़ा दी हैं. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ट्रुथ सोशल पर की ताजा पोस्ट में कहा, ‘ईरान इस पर राजी हो गया है कि वह कभी भी परमाणु हथियार नहीं बनाएगा!
इसके अलावा यह खबर सरासर झूठ है कि अमेरिका ईरान को 300 मिलियन डॉलर की रकम देगा.’ इसके बाद एक बार फिर इस शांति समझौते पर चिंताएं दिखने लगी हैं और इस खबर के बाद तेल के घटते दामों ने फिर धीरे-धीरे उबलना शुरू कर दिया है.
इस समझौते का असर शेयर बाजार पर भी दिख रहा है और यहां लगातार दूसरे दिन सेंसेक्स और निफ्टी उछाल के साथ खुले हैं और हरे निशान में कारोबार करते दिख रहे हैं. वहीं सोने के दामों में भी लगातार गिरावट देखने को मिल रही है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED