OMG! अंतरिक्ष में फंसा NASA का 20 साल पुराना टेलीस्कोप, अब रोबोट करेगा हैरान कर देने वाला रेस्क्यू – India.Com

Latest Science News Today: अपने अलग-अलग मिशनों से दुनिया को हैरान करने वाला नासा (NASA) फिर चौंकाने जा रहा है. स्पेस एजेंसी अंतरिक्ष में एक ऐसा मिशन लॉन्च करने जा रही है, जिसके बारे में जानकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे. दरअसल नासा अंतरिक्ष में एक रेस्क्यू मिशन लॉन्च करने जा रहा है. इस रेस्क्यू मिशन के तहत अंतरिक्ष में करीब 20 साला पुराने टेलीस्कोप को फिर से जीवित करने की कोशिश की जाएगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये मिशन एक स्टार्टअप कंपनी कैटलिस्ट स्पेस टेक्नोलॉजीज द्वारा पूरा कि जाएगा. कंपनी इस सप्ताह की शुरुआत में इस मिशन को अंजाम देने के लिए काम शुरू कर देगी.

OMG! खेल-खेल में 11 साल के बच्चे ने की ऐसी खोज, जिसे देखकर खुद वैज्ञानिक भी हुए हैरान

रिपोर्ट में बताया गया कि टेलीस्कोप जिसका नाम स्विफ्ट ऑब्जर्वेटरी (Swift Observatory) है, धीरे-धीरे अपने कक्ष से नीचे की तरफ आ रहा है. अगर इस टेलीस्कोप को ठीक नहीं किया गया तो भविष्य में इसके धरती पर लौटनी की संभावना है. अब कैटलिस्ट स्पेस टेक्नोलॉजीज के इस मिशन में एक खास रोबोट अंतरिक्ष में जानकर नीचे की तरफ आ रहे इस टेलीस्कोप को दोबारा ऊंचाई पर पहुंचाने का काम करेगा. ये टेलीस्कोप साल 2004 में अंतरिक्ष में छोड़ा गया था, जिसका काम अंतरिक्ष में होने वाले गामा-रे विस्टफोटों का पता लगाना और इससे जुड़ी जानकारी वैज्ञानिकों तक पहुंचाना है. रिपोर्ट बताती हैं कि पिछले दो दशक में इस टेलीस्कोप ने ब्रह्मांड से जुड़ी कई अहम जानकारी जुटाईं है, जो आज भी वैज्ञानिकों के लिए बेहद उपयोगी मानी जाती है.

मिशन के तहत के सबसे पहले एक रॉकेट अंतरिक्ष में भेजा जाएगा. इसके बाद ये धीरे-धीरे टेलीस्कोप के पास पहुंचेगा. ये टेलीस्कोप की गति और दिशा से खुद को मिलाएगा. इस प्रकिया में करीब एक महीना लगने का अनुमान है. माना गया है इन सब में सबसे चुनौतीपूर्ण रोबोटिक हाथों से टेलीस्कोप को पकड़ने की कोशिश करना होगा. अगर ये मिशन सफल होता है तब रोबोट नीचे आ रहे टेलीस्कोप को करीब 360 किलोमीटर के कक्ष से उठाकर 600 किलोमीटर की ऊंचाई पर पहुंचा देगा. वैज्ञानिकों को उम्मीद है ऐसा करने के बाद टेलीस्कोप फिर से पहले की तरह काम करना शुरू कर देगा.
सबसे रोचक बात है कि नासा का मिशन सिर्फ इस टेलीस्कोप को बचाना है. बल्कि एजेंसी ये भी देखना चाहती है कि क्या भविष्य में रोबोट मिशन के जरिए सैटेलाइट और अंतरिक्ष को ठीक किया जा सकता है, या फिर मरम्मत के जरिए इनकी उम्र बढ़ाई जा सकती है.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
इकराम मूल रूप से उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं मगर जन्म देश की राजधानी दिल्ली में हुआ. शुरुआती शिक्षा स्थानीय स्कूल में हुई. इसी के साथ ज्ञान हासिल करने … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News