Feedback
क्रिकेट के मैदान पर कई बार ऐसी घटनाएं देखने को मिल जाती है, जिसे देखकर यकीन करना मुश्किल हो जाता है. क्रिकेट में एक बहुत ही पॉपुलर कहावत है..कैचेज विन मैचेज. यानी कैच ज्यादा पकड़ने वाली टीम की जीत की संभावनाएं अक्सर बढ़ जाती है.
कर्नाटक और आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए खेलने वाले युवा खिलाड़ी स्मरण रविचंद्रन ने स्लिप में एक हैरतअंगेज कैच लपक लिया. उनका यह सुपरमैन वाला कैच सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं.
25वें ओवर में हुआ कमाल
यह पूरा वाकया नॉर्थ जोन की पारी के 25वें ओवर का है. गेंदबाजी के मोर्चे पर स्पिनर श्रेयस गोपाल थे. ओवर की चौथी गेंद उन्होंने ऑफ स्टंप के बाहर फुल-लेंथ पर फेंकी, जो टर्न होकर थोड़ी बाहर की तरफ जा रही थी. क्रीज पर मौजूद आक्रामक बल्लेबाज अब्दुल समद ने इस पर कट शॉट खेलने की कोशिश की. गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर सीधे फर्स्ट स्लिप में खड़े स्मरण रविचंद्रन की दाईं ओर गोली की रफ्तार से गई.
What. A. Catch 👌
R Smaran pulls off a fantastic catch at slip to dismiss Abdul Samad 🙌
North Zone are 95/4 in the first innings!
Scorecard ▶️ https://t.co/AGjIStrDAT#DuleepTrophy | #SZvNZ pic.twitter.com/mw4pTkO9z0
कैच ने खींचा फैन्स का ध्यान
स्मरण ने गजब की फुर्ती दिखाते हुए तुरंत अपना दायां हाथ अड़ाया, लेकिन गेंद उनके हाथ से छिटक गई. कोई और खिलाड़ी होता तो शायद कैच छूट जाता, लेकिन स्मरण ने हार नहीं मानी. गेंद जैसे ही नीचे की तरफ गिरने लगी, उन्होंने मैदान पर गोता लगाते हुए दोनों हाथों से उसे सुरक्षित लपक लिया. उनकी इस फुर्ती को देखकर समद भी बस देखते ही रह गए.
नॉर्थ जोन की हालत खस्ता
अब्दुल समद इस मैच में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए. वो 19 गेंदों में 2 चौकों और 1 छक्के की मदद से सिर्फ 16 रन बनाकर आउट हो गए. उनके आउट होते ही नॉर्थ जोन की टीम 95 रन पर 4 बड़े विकेट गंवाकर मुश्किल में फंस गई.
Stand-in Captain Vaibhav Sooryavanshi goes for the review with 3 seconds remaining…and gets it right 👏
DRS done right as the set Aryan Juyal (46) is dismissed ✅
The celebrations say it all 🙌#DuleepTrophy pic.twitter.com/IwBQbr8hJQ
नॉर्थ जोन ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी
इससे पहले नॉर्थ जोन के कप्तान कन्हैया वाधवान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. ओपनर कमरन इकबाल और सनत सांगवान ने टीम को संभलकर शुरुआत देने की कोशिश की, लेकिन 18 रन के स्कोर पर मोहम्मद निधीश ने सांगवान (10 रन) को आउट कर दिया.
इसके बाद इकबाल और आयुष दोसेजा ने दूसरे विकेट के लिए 53 रनों की बेहतरीन साझेदारी की. हालांकि, दोसेजा (23 रन) को कावूरी साईतेजा ने पवेलियन भेज दिया. टीम के स्टार खिलाड़ी आयुष बदोनी भी सिर्फ 2 रन बनाकर चलते बने. फिर समद का विकेट गिरने से टीम बैकफुट पर आ गई.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू