Oracle में फिर छंटनी: सुबह आंख खुली और चली गई नौकरी, 21,000 नौकरियां पहले ही जा चुकी हैं – AajTak

Feedback
Oracle में छंटनी का एक और दौर शुरू हो चुका है. कर्मचारियों को सुबह आंख खोलते ही पता चला कि उनकी नौकरी जा चुकी है. कंपनी ने एक बार फिर से बड़े पैमाने पर छंटनी की है. इससे पहले भी कंपनी 21 हजार नौकरियों को खत्म कर चुकी है.  
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कर्मचारियों को सुबह-सुबह ईमेल भेजकर बताया गया कि कंपनी में बड़े स्तर पर बदलाव किया जा रहा है और उनकी जॉब को खत्म किया जा रहा है. यह छंटनी का दौर सोमवार को शुरू हुआ. 
ओरैकल कंपनी ने जिन लोगों को नौकरी से निकाला है, उन लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. LinkedIn, Reddit आदि पर अपनी नौकरी जाने की जानकारी शेयर की है. कई लोगों ने वीडियो भी पोस्ट किए और कंपनी के लेटेस्ट एक्शन के बारे में जानकारी शेयर की है. 
Oracle ने नहीं बताई कर्मचारियों की संख्या 
ओरैकल की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है कि लेटेस्ट छंटनी में कितने कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया है. लेकिन इससे पहले कंपनी ने जो छंटनी की थी, उस दौरान कंपनी ने 21,000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया था. 
Oracle में AI का विस्तार 
दरअसल, Oracle में यह छंटनी ऐसे समय हो रही है, जब आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) और क्लाउड सर्विस की डिमांड को पूरा करने के लिए अपने डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर में विस्तार कर रही है. साथ ही कंपनी लागत को कम करने और वर्कफोर्स को नए सिरे से व्यवस्थित करने की कोशिश कर रही है. 
यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन खरीदने वालों की पहली पसंद बना AI, सर्वे में हुआ बड़ा खुलासा!
Oracle के AI बिजनेस की भारी मांग 
ओरैकल के AI बिजनेस में भारी मांग देखने को मिल रही है. साथ ही कंपनी ने बताया है उसने 30 अरब डॉलर से ज्यादा के एडिशनल AI क्लाउड कॉन्ट्रैक्ट साइन किए हैं. साथ ही कंपनी को रेवेन्यू में भारी फायदा होने की उम्मीद है. 
यह भी पढ़ें: किस पॉकेट में रखना चाहिए स्मार्टफोन? कर देगा जख्मी और कपड़े भी कर देगा राख
13 परसेंट वर्कफोर्स की कटौती हो चुकी है 
31 मई 2026 के दौरान Oracle ने ग्लोबल लेवल पर कर्मचारियों की संख्या में करीब 13 परसेंट की कटौती की थी, जिसमे 21 हजार कर्मचारी शामिल थे. कंपनी की सालाना फाइलिंग के अनुसार कंपनी में करीब 1.41 लाख कर्मचारी थे और एक साल पहले यह संख्या 1.62 लाख थी. 
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News