Orai News: उरई। शहर के कुइया रोड पर गुरुवार सुबह स्कूली वैन पलटने से चार बच्चे घायल हो गए। हादसा धमना गांव के पास हुआ। वैन में सवार सभी बच्चे राधा कृष्ण इंटर कॉलेज के बताए जा रहे हैं जिनको इलाज के लिए मेडिकल कालेज ले जाया गया। पुलिस ने ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। राधा कृष्ण इंटर कॉलेज की वैन गुरुवार सुबह धमना गांव के बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। जैसे ही वैन गांव के आगे पहुंची चालक ने अचानक वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित वैन सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्चों को वैन से बाहर निकाला। हादसे में छात्र वेदांश, दिव्या, दीपांजलि सहित चार बच्चे घायल हुए हैं। घायल बच्चों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज उरई और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार सिंह और सीओ सिटी राजीव कुमार शर्मा मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायल बच्चों का हाल जाना। सीओ ने बताया कि सभी बच्चों को मामूली चोटें आई हैं और खतरे से बाहर हैं। पुलिस ने वैन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play