Orai News: जीआईसी में 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज – Hindustan

Orai News: उरई। संवाददाता राजकीय इंटर कॉलेज उरई के प्रांगण में रविवार को 70वीं जनपद स्तरीय माध्यमिक विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत विभिन्न विद्यालयों की टीमों के आकर्षक मार्च पास्ट और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुई।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, सीएमओ डॉ हरिनंदन प्रसाद, डीआईओएस राजकुमार पंडित ने ध्वजारोहण, मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया। प्रथम दिन दौड़, कूद और फेंक की विभिन्न विधाओं में जनपद के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों की टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। वहीं सीनियर बालक वर्ग डिस्कस थ्रो में प्रथम हिमांशु, द्वितीय पीयूष और तृतीय आकाश कुशवाहा रहे।

जूनियर बालक वर्ग लंबी कूद में प्रथम सुरजीत पाल, द्वितीय शिवपूजन और तृतीय अवनीश रहे। जूनियर बालक वर्ग डिस्कस थ्रो में प्रथम रोहित सिंह, द्वितीय हिमांशु और तृतीय मयंक सिंह रहे। सब जूनियर बालक वर्ग लंबी कूद में प्रथम कोमल, द्वितीय आशु और तृतीय लवकुश रहे, जबकि डिस्कस थ्रो में प्रथम युवराज, द्वितीय कृष्णा और तृतीय सलमान रहे। उधर, सीनियर बालिका वर्ग 400 मीटर दौड़ में प्रथम राखी, द्वितीय नैंसी और तृतीय विनीता रहीं। सीनियर गोला फेंक में प्रथम पूनम, द्वितीय काजल और तृतीय कंचन रहीं। जूनियर बालिका वर्ग गोला फेंक में प्रथम माला, द्वितीय सुहानी और तृतीय प्रिया रहीं। जूनियर लंबी कूद में प्रथम काजल देवी, द्वितीय खुशी और तृतीय सिमरन, रेशमा संयुक्त रूप से रहीं। सब जूनियर गोला फेंक में प्रथम अनोखी, द्वितीय वैष्णवी और तृतीय पलक रहीं, जबकि लंबी कूद में प्रथम समीक्षा, मोहिनी संयुक्त, द्वितीय वैष्णवी और तृतीय गुड़िया, काजल संयुक्त रूप से रहीं। इस दौरान प्रधानाचार्य जयदेव नगायच, पॉलीटेक्निक व्याख्याता राघवेंद्र सिंह,कौशल किशोर गुर्जर, सुनील कुमार सरोज, राजेश सिंह चंदेल, क्रमांक शुक्ला रहे।

{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें  |  कॉइन जीतें  |  ज्यादा फ़ायदे पाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News