Orai News: आटा। सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज उरई की स्कूली बस मंगलवार सुबह खराब हो जाने से आटा क्षेत्र के कई बच्चे तीन घंटे तक रास्ते में फंसे रहे। खराबी के कारण कुछ बच्चों को वापस घर लौटना पड़ा और वे स्कूल नहीं जा सके। स्कूल की यह बस रोजाना मुसमरिया से बच्चों को लेकर आटा आती है और फिर आटा समेत अन्य क्षेत्रों से बच्चों को लेकर उरई स्थित विद्यालय जाती है। मंगलवार सुबह भी बस में बच्चे सवार थे। आटा में अचानक बस खराब हो गई। इसके बाद बच्चे करीब तीन घंटे तक इंतजार करते रहे। काफी मशक्कत के बाद सुबह 9:36 बजे बस ठीक हो पाई और उसके बाद वह बच्चों को लेकर उरई के लिए रवाना हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस ठीक होने के बाद भी उसमें बच्चों की भीड़ थी। बच्चे सीटों पर एक-दूसरे से सटकर बैठे नजर आए। आरोप है कि बस में बच्चों की देखरेख के लिए कोई हेल्पर भी मौजूद नहीं था। बस के आए दिन खराब होने से अभिभावकों में नाराजगी है। उनका कहना है कि बच्चों की सुरक्षा के लिए वे वाहन पर भरोसा करते हैं, लेकिन रास्ते में खराबी होने पर जिम्मेदारी कौन लेगा। अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन और परिवहन विभाग से बस की नियमित जांच और हेल्पर की तैनाती की मांग की है। विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश सिंह ने बताया कि बस में मुसमरिया से 20 और आटा से 19 बच्चे आते-जाते हैं। उन्होंने बस की क्षमता 38 बच्चों की बताई और कहा कि बस के सभी पेपर पूरे हैं। प्रधानाचार्य के अनुसार बच्चों को क्षमता के अनुसार ही बैठाया जाता है।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play