OTT पर छाई ये 5 साइकोलॉजिकल थ्रिलर मूवी, हर सीन में दिखेगा डर और सस्पेंस, अकेले देखने की न करें गलती – News24 Hindi

—विज्ञापन—
आपको ओटीटी पर फिल्में और सीरीज देखने का प्लान कर रहे हैं, तो आज हम आपको 5 सस्पेंस और थ्रिलर से  भरी हुई  शानदार फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिसे आप ओटीटी पर देख सकते है.  
लिस्ट में पहला नाम ‘वश 2’ यानी ‘वशः लेवल 2’ का आता है. यह एक सुपरनैचुरल साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है. यह फिल्म साल 2023 में रिलीज की गई थी. अगर आपने यह फिल्म अभी तक यह मूवी नहीं देखी है, तो आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
दूसरे नंबर पर ‘धोखा राउंड द कॉर्नर’ का नाम शामिल है. यह मूवी साल 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस मूवी में आपको खतरनाक सस्पेंस और थ्रिलर देखने को मिलने वाला है. इसे कुकू गुलाटी ने डायरेक्ट किया है. यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जा रही है.
तीसरे स्थान पर परिणीति चोपड़ा की मूवी ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ का नाम शुमार है. यह फिल्म साल 2021 में रिलीज की गई थी. इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा के अलावा अदिति राव हैदरी और कीर्ति कुल्हारी ने अहम किरदार निभाया है. इतना ही नहीं इस मूवी को आईएमडीबी ने 4 की रेटिंग दी है.
चौथे नंबर पर तापसी पन्नू फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ का नाम आता है. इस मूवी में आपको जबरदस्त सस्पेंस और थ्रिलर देखने को मिलने वाला है. आईएमडीबी ने इस फिल्म को 6.9 की रेटिंग दी है. यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है.
लिस्ट में आखिरी नाम अनन्या पांडे की फिल्म ‘कंट्रोल’ का नाम मौजूद है. इस मूवी IMDb ने 6.2 की रेटिंग दी है. यह एक थ्रिलर मूवी है, जो आपको पूरे समय बांधे रखती है. आपने अभी तक यह फिल्म नहीं देखी है, तो आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News