OTT पर छाई 7 रेटिंग वाली ये रोमांटीक ड्रामा फिल्म, कहानी ऐसी कि ‘सैयारा’ को भी भूल जाएंगे आप – News24 Hindi

—विज्ञापन—
ओटीटी पर हर हफ्ते कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं. इनमें से कई फिल्में रिलीज होते ही दर्शकों का दिल जीत लेती है. दरअसल, इस हफ्ते एक ऐसी ही फिल्म रिलीज हुई है, जिसने लोगों का दिल जीतना शुरू कर दिया है. इस फिल्म की हर तरफ खूब चर्चा हो रही है. यह एक रोमांटिक जॉनर फिल्म है.  
आपको बता दें कि लोग इसे फिल्म ‘सैयारा’ से भी बेहतर बता रहे हैं. हम आज जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, उसका टाइटल ‘कपल फ्रेंडली’ (Couple Friendly) है. यह एक तेलुगू फिल्म , जिसे बीते दिन यानी 13 मार्च को ओटीटी पर स्ट्रीम किया गया है.
‘कपल फ्रेंडली’ (Couple Friendly) फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर रिलीज किया गया है. यह फिल्म रिलीज होते ही लोगों का दिल जीतना शुरू भी कर दिया है.
तेलुगू की यह फिल्म 14 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस फिल्म को थिएटर में भी खूब पसंद किया गया है. लेकिन यह फिल्म जैसे ही ओटीटी पर रिलीज हुई दर्शक अपना दिल इस मूवी पर हार बैठे हैं.
आपको बता दें कि तेलुगू की इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर तेलुगू के बाद तमिल और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज किया गया है. इस फिल्म को देखने के बाद फैंस काफी इमोशनल हो रहे हैं. इतना ही दर्शक फिल्म स्टार की जमकर तारीफ भी करते हुए नजर आ रहे हैं.
तेलुगू की इस फिल्म को अश्विन चंद्रशेखर ने लिखा है और इसे निर्देशित भी किया है. बता दें कि इस मूवी को फिल्म क्रिटिक्स द्वारा भी पसंद किया गया है. ‘कपल फ्रेंडली’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन भी किया है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News