OTT पर मौजूद हैं ये 5 सबसे ज्यादा डरावनी फिल्में, अकेले देखने की न करें गलती – News24 Hindi

—विज्ञापन—
ओटीटी पर हर हफ्ते कई सारी फिल्में- सीरीज रिलीज की जाती है, जो लोगों के दिलों पर राज करने लगती है. लेकिन आज हम आपके लिए 5 हॉरर फिल्में लेकर आए हैं जिसे आप ओटीटी पर देखने का प्लान कर सकते हैं. इन फिल्मों में आपको खतरनाक कहानी देखने को मिलने वाली है, जिसे देखकर आत्मा को भी डर लगने लगेगा. इस लिस्ट में ‘द गुड नर्स’ से लेकर ‘द ब्लैक फोन’ तक की फिल्मों का नाम शुमार है.
लिस्ट में पहला नाम ‘द गुड नर्स’ फिल्म का मौजूद है. यह मूवी साल 2022 में रिलीज की गई थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था. यह एक हॉरर-थ्रिलर मूवी है, जो एक सच्ची घटना पर आधारित है. इस मूवी में एडी रेडमाइन और जेसिका चैस्टेन ने अहम किरदार निभाया था. यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जा रही है.
दूसरे स्थान पर ‘द ब्लैक फोन’ फिल्म का नाम मौजूद है, जो साल 2021 में रिलीज किया गया था. यह एक हॉरर-मिस्ट्री फिल्म है, जिसे देखने के बाद आप इसकी कहानी हफ्तों तक नहीं भूल पाएंगे. यह फिल्म जियो हॉटस्टार और प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जा रही है.
तीसरे नंबर पर ‘एपेक्स’ फिल्म का आता है, जो इन दिनों ओटीटी पर काफी देखी जा रही है. यह एक सर्वाइवल थ्रिलर मूवी है. यह फिल्म 24 अप्रैल 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखी जा रही है.
चौथे नंबर पर ‘बुगोनिया’ फिल्म का नाम काबिज है. यह फिल्म एक कोरियाई फिल्म (सेव द ग्रीन प्लैनेट) का रीमेक है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. अगर आपने अभी तक यह फिल्म नहीं देखी है, तो इसे जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है.
लिस्ट में आखिरी नाम ‘रेप्टाइल’ मूवी का है, जो एक जासूसी थ्रिलर फिल्म है. यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जा रही है. इस मूवी में आपको शानदार कहानी देखने को मिलने वाली है, जो आखिर तक बांध कर रखती है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
बिहार के ऐतिहासिक शहर गया जी से ताल्लुक रखने वाले शहजाद News 24 के एंटरटेनमेंट सेक्शन में बतौर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. एंटरटेनमेंट जर्लनलिस्ट के तौर पर उनका मकसद होता है कि वो जटिल खबरों को भी आसान भाषा में अपने पाठक के सामने पेश कर सकें. नई फिल्मों से लेकर टीवी गॉसिप तक, मनोरंजन की दुनिया के हर छोटे-बड़े अपडेट पर उनकी पैनी नजर होती है. शहजाद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Zee News से की थी, जहां वो मनोरंजन के साथ-साथ ऑटो और टेक की खबरों पर भी काम करते थे. उन्होंने ग्रेटर नोएडा के IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. पढ़ाई के दौरान से ही मनोरंजन की खबरों में उनकी खास दिलचस्पी थी. फिल्में और टीवी देखने का शौक था. ऐसे में उन्होंने इसी को अपने प्रोफेशन बना लिया.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News