OTT पर हफ्तों से ट्रेंड कर रही 129 मिनट की ये क्राइम-थ्रिलर फिल्म, जिसमें 2 बुजुर्ग कलाकार पड़े सब पर भारी – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Best Crime Thriller Movie On Netflix: अगर आप क्राइम-थ्रिलर फिल्में देखने के शौकीन हैं, तो Netflix पर ट्रेंड कर रही इस मूवी को देखना ना भूलें. पूरी फिल्म में सिर्फ 2 बुजुर्ग कलाकारों की एक्टिंग ने इतना धांसू बना दिया. आज यह फिल्म OTT पर टॉप ट्रेडिंग है.  
कई लोग क्राइम-थ्रिलर फिल्में देखने के शौकीन होते हैं. अगर आप भी इनमें से एक हैं, तो यह 129 मिनट की क्राइम-थ्रिलर फिल्म जरूर देखें. इसमें आपको हर सीन में खौफनाक ट्विस्ट देखने को मिलेंगे.
इस फिल्म का नाम है ‘वध 2’ (Vadh 2). यह 2022 में आई वध का सीक्वल पार्ट है. इसमें 2 बुजुर्ग कलाकार नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की एक्टिंग ने सभी को हैरान कर दिया.
फिल्म में थ्रिलर और सस्पेंस का तड़का लगाया है, जिसको संजय मिश्रा और नीना गुप्ता ने बखूबी निभाया है. अपने सीरियस लुक्स और शानदार डायलॉग डिलीवरी ने फिल्म में सस्पेंस भर दिया.
इस फिल्म की कहानी मध्य प्रदेश की एक जेल के इर्द-गिर्द घूमती है. इसमें एक रिटायर्ड होने वाले जेल गार्ड (संजय मिश्रा) और एक महिला कैदी (नीना गुप्ता) के बीच के जटिल रिश्ते और एक लापता कैदी की रहस्यमयी जांच को दिखाया गया है.
फिल्म ‘वध 2’ (Vadh 2) को आप Netflix पर देख सकते हैं. जब से यह फिल्म इस OTT पर रिलीज हुई है, तब से यह टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में जगह बनाई हुई है. मजे की बात यह है कि फिल्म के पहले सीक्वल ने भी इस टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में जगह बनाई हुई है.
अगर इस फिल्म की रेटिंग पर बात करें तो दर्शकों और क्रिटिक्स ने मूवी को खूब प्यार दिया है. IMDb पर इसे 7.6 जैसी शानदार रेटिंग मिली है. सस्पेंस फिल्मों में इस मूवी को खूब पसंद किया जा रहा है.
फिल्म के लेखक और निर्देशक जसपाल सिंह संधू ने इसकी कहानी को सबसे मजबूत बनाया. इसने थिएटर पर तो कुछ कमाल नहीं करके दिखा पाया लेकिन OTT पर बाकी फिल्मों की धज्जियां उड़ा दी.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News