Edited By :Himani sharma
Updated:
OTT Releases This Week: ओटीटी पर इस हफ्ते मनोरंजन का फुल डोज मिलेगा. नई-नई फिल्मों और सीरीज को ऑडियंस घर बैठे बिंज वॉच कर सकती है. इनमें आपको एक्शन, ड्रामा, सस्पेंस और कॉमेडी का भरपूर डोज मिलेगा. वीकेंड के साथ-साथ वीक डेज में भी फ्री टाइम में आप इन फिल्मों और सीरीज को घर बैठे एन्जॉय कर सकते हैं. इन्हें आप नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम वीडियो तक पर देख सकते हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है.
ये रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 25 सितंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म को आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट ने प्रोड्यूस किया है. वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें आरुषी बजाज, पीयूष खाती, बियांस और अंश दुग्गल लीड रोल में हैं. वहीं इन न्यू कमर्स के साथ-साथ कुणाल रॉय कपूर, अनुराग बासु और नेहा धूपिया भी मुख्य भूमिका में हैं.
अनीत पड्डा स्टारर ये कोर्टरूम ड्रामा सीरीज जियोहॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है. 25 सितंबर को आप इसे ओटीटी पर बिंज वॉच कर सकते हैं. इस सीरीज में अनीत पड्डा के साथ-साथ फातिमा सना शेख, मोहम्मद जीशान अय्यूब, अर्जुन माथुर, रघुबीर यादव और राम कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं. वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये सीरीज परफेक्ट चॉइस है.
‘टॉय स्टोरी 5’ जियोहॉटस्टार पर 23 सितंबर से रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म को आप इंग्लिश, हिंदी, तमिल और तेलुगु में देख सकते हैं. एनिमेटेड लवर्स के लिए ये फिल्म एक परफेक्ट चॉइस है. बता दें इस फिल्म के पहले 4 पार्ट्स भी काफी पॉपुलर रहे हैं और हर किसी ने इन फिल्मों के पार्ट्स को खूब पसंद भी किया.
यश की ‘टॉक्सिक’ सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर भी रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म को आप 25 सितंबर से जी5 पर बिंज वॉच कर सकते हैं. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी, लेकिन अब ये ओटीटी पर तहलका मचाने के लिए तैयार है. फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत, तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी भी लीड रोल में हैं.
प्राइम वीडियो का पॉपुरल शो ‘राइज एंड फॉल’ अपने दूसरे सीजन के साथ ओटीटी पर वापसी कर रहा है. 26 सितंबर से ये शो प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रहा है. इस शो को इस बार पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग होस्ट करने जा रहे हैं. वहीं इस शो 15 गेम खेलते नजर आएंगे. इसे आप अपनी वीकेंड वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.
हुमा कुरैशी की थ्रिलर फिल्म बेबी ‘डू डाई डू’ सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. इस फिल्म में हुमा कुरैशी एक्शन सीन्स करती नजर आ रही हैं. वहीं ये फिल्म आज यानी 23 सितंबर को ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. इसमें सिकंदर खेर भी लीड रोल में हैं.
परिणीति चोपड़ा की ये थ्रिलर सीरीज भी इस हफ्ते 24 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. इसमें परिणीति चोपड़ा के साथ-साथ जेनिफर विंगेट, और ताहिर राज भसीन लीड रोल में हैं. वहीं मुख्य किरदारों की बात करें तो सीरीज में सोनी राजदान, सुमीत व्यास, अनूप सोनी, हरलीन सेठी और ध्रुव चौधरी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301